GIS 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, यहां देखिए पूरी डिटेल
GIS 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
GIS 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल(Bhopal) में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) का आयोजन किया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इसका शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 60 देशों से उद्योगपति आ रहे हैं. 5 हजार से ज्यादा बिजनेसमैन शामिल होंगे. दो दिनों तक चलने वाली समिट में अलग-अलग सेक्टर से जुड़े सेशन आयोजित किए जाएंगे. इसमें आईटी एंड टेक्नोलॉजी, माइनिंग, टूरिज्म और MSME समेत कई विषयों पर सेशन आयोजित किया जाएगा.
पहला दिन (24 फरवरी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही निवेशकों को संबोधित करेंगे. पहले दिन आईटी, न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मा और मेडिकल डिवाइस और कौशल विकास से जुड़े सेशन आयोजित किया जाएगा.
सुबह 7:30 बजे: रजिस्ट्रेशन
सुबह 10 से 11:15 बजे तक: उद्घाटन सत्र (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा)
सुबह 11:30 बजे से शाम 07:00 बजे तक: न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी
सुबह 11:45 से शाम 05:30 बजे तक: आईटी और टेक्नोलॉजी
सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक: ग्लोबल साउथ सेशन (कंट्री सेशन)
दोपहर 12:45 से शाम 05:30 बजे तक: कंट्री सेशन
दोपहर 02:30 से दोपहर 03:30 बजे तक: मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रतिनिधियों के साथ CEO नेटवर्किंग लंच
सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 बजे तक: (विषयगत सत्र) मॉलिक्यूल से मशीन (फार्मा और मेडिकल डिवाइस)
दोपहर 1:15 से 02:15 बजे तक: (विषयगत सत्र) मानव पूंजी में निवेश (कौशल विकास)
दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे और शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे: सीएम और निवेशक वन-टू-वन बैठक
शाम 7 बजे से रात 9 बजे: सांस्कृतिक संध्या और रात्रिभोज
ये भी पढ़ें: 10 हजार वाहनों के लिए 11 पार्किंग एरिया की व्यवस्था, मेहमानों को100 ई-कार्ट से आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा
दूसरा दिन (25 फरवरी 2025)– इसी दिन सत्र का समापन होगा. इसके समापन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे.
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे: डिपार्टमेंटल समिट – न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी
सुबह 10 बजे से 11:30 बजे: विभागीय शिखर सम्मेलन – प्रवासी मध्य प्रदेश
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे: डिपार्टमेंटल समिट – पर्यटन
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे: विभागीय शिखर सम्मेलन – खनन
दोपहर 2 बजे से शाम 4:00 बजे: डिपार्टमेंटल समिट – एमएसएमई और स्टार्टअप
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे: डिपार्टमेंटल समिट – शहरी विकास
दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे: दोपहर का भोजन
सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे: विषयगत सत्र – एक नया युग बुनना (वस्त्र और परिधान)
दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे: विषयगत सत्र – सीड से शेल्फ तक (खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी)
दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे: विषयगत सत्र – मध्य प्रदेश को दुनिया से जोड़ना (लॉजिस्टिक्स)
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे: कंट्री सेशन
दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे: मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ आमने-सामने की बैठकें
शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे: समापन सत्र