Guna News: गुना में ‘गर्लफ्रेंड’ करेगी जनगणना, नगर पालिका की ड्यूटी लिस्ट में लिखा नाम पढ़कर चकरा जाएगा सिर

मध्य प्रदेश के गुना जिले में जनगणना के दूसरे चरण के लिए जब कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट जारी हुई. इसमे एक कर्मचारी का नाम गर्लफ्रेंड लिखा था. आइए जातने है क्या है पूरा मामला
Guna News

ड्यूटी लिस्ट में गड़बड़ी

Guna Viral Employee Name List: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर जनगणना के दूसरे चरण के लिए जब कर्मचारियों की ड्यूटी लिस्ट जारी हुई तो बखेड़ा खड़ा हो गया. ये लिस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई. ड्यूटी लिस्ट में एक कर्मचारी का नाम गर्लफ्रेंड लिखा देख हर कोई हैरान रह गया.

इस कर्मचारी का असल नाम

दरअसल इस कर्मचारी का असल नाम प्रेमिका है नगरपालिका प्रशासन द्वारा इस आधिकारिक सूची में इनका नाम ट्रांसलेट कर गर्लफ्रेंड लिख दिया गया है. बता दें कि पहले चरण में मकानों की सूची और जनगणना का काम पूरा होने के बाद, अब दूसरे चरण में व्यक्तियों की गणना की जानी है.

36 कर्मचारियों को किया गया नियुक्त

जनगणना के लिए गुना नगरपालिका में कुल 36 कर्मचारियों को गणनाकार के रूप में नियु्क्त किया गया है. इसी के साथ 6 कर्मचारियों को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन सभी कर्मचारियों को आगामी जनगणना के लिए 17,18 और 19 अप्रैल को ट्रेनिंग दी जानी है. इसी से संबंधित नगरपालिका द्वारा जब आधिकारिक आदेश जारी हुआ, तो लोगों ध्यान इसमें लिखे एक नाम पर अटक गया.

नाम की जगह पर लिखा गर्लफ्रेंड

इस आदेश में कर्मचारी के नाम की जगह पर गर्लफ्रेंड पंत लिखा था. इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात तो ये है कि केवल नाम नहीं बल्कि कर्मचारी की यूजर आईडी में भी et_24460027372_girlfriend’ दर्ज है. जब इस सूची में दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से सर्च किया गया तो पाया गया कि संबंधित कर्मचारी का वास्तविक नाम प्रेमिका पंत है.

एंट्री या फिर टाइपिंग के समय हुई गड़बड़ी

शायद डिजिटल एंट्री या फिर टाइपिंग के समय किसी ने प्रेमिका शब्द का अंग्रेजी अनुवाद करते हुए उसे गर्लफ्रेंड लिख दिया. नगरपालिका के अधिकारी इसे टाइपिंग मिस्टेक बता रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें