कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार! ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे बनेगा 6 लेन, शिवपुरी में 28 किमी लंबा बाईपास, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी सौगात

MP News: ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे को मॉडर्न तकनीक से तैयार किया जाएगा. इसमें 4 एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट होंगे. इससे ट्रैफिक जाम की झंझट से मुक्ति मिलेगी और इसके साथ ही दुर्घटना की संभावना कम हो जाएगी.
Gwalior Chambal Region Receives Development Projects Worth 7000 Crore rupees jyotiraditya scindia

कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकास कार्यों का जायजा लिया

MP News: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार (5 अप्रैल) को ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति को लेकर निर्माण कार्य जायजा लिया. कैबिनेट मंत्री ने इसे ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सहयोग से क्षेत्र को का 7000 करोड़ रुपये की सौगात मिली है, जो विकास की नई इबारत लिखेगी.

ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे 6 लेन का होगा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश आगरा के बीच बन रहे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को 4 लेन से 6 लेन किया जाएगा. इसके करीब 5500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. इसके बनने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी 32 किमी कम हो जाएगी. कुल दूरी करीब 88 किमी रह जाएगी. इस एक्सप्रेस-वे पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चल सकेंगी. पहले जहां ग्वालियर से आगरा पहुंचने में 2.5 घंटे लगता था, अब 40 से 50 मिनट रह जाएगा.

चंबल नदी पर बनेगा वर्ल्ड क्लास ब्रिज

ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे को मॉडर्न तकनीक से तैयार किया जाएगा. इसमें 4 एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट होंगे. इससे ट्रैफिक जाम की झंझट से मुक्ति मिलेगी और इसके साथ ही दुर्घटना की संभावना कम हो जाएगी. इस प्रोजेक्ट के लिए चंबल नदी पर वर्ल्ड क्लास ब्रिज तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जबलपुर में डॉक्टरों से गोल्ड के नाम ठगी, सोने के नाम पर थमाया पीतल, आरोपी गिरफ्तार, 1.55 करोड़ बरामद

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 28 किमी लंबा बाईपास

कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि शिवपुरी को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु लगभग 28 किलोमीटर लंबा पश्चिमी बायपास भी विकसित किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत ₹1400 करोड़ है. केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह एक्सप्रेस-वे अगले 3 वर्षों में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें