Vistaar NEWS

Bhopal: ‘प्रोजेक्ट एम’ से बदलेगी एमपी की तस्वीर? कांग्रेस कमेटी की पहल से महिलाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते |

Gwalior News

साइबर क्राइम का भंडाफोड़

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि इस गैंग का तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े पाए गए हैं. इन ठगों ने एक होटल के कमरे में पूरा नेटवर्क बना रखा था और ये यहीं से ही सबकुछ मैनेज करते थे.

होटल में दबिश देकर 4 को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शहर के पोश इलाके सिटी सेंटर के कैलाश विहार स्थित एक होटल में दबिश देकर चार सायबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये गैंग देशभर में ठगी कर भारी रकम वसूलती थी और इसे म्यूल बैंक खातों के माध्यम से विदेश भेजा जा रहा था. इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी मुरैना और धौलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को सायबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.

कंट्रोल रूम में तब्दील कर दिया कमरा

पुलिस ने बताया कि इन ठगों ने होटल के एक कमरे को कंट्रोल रूम में तब्दील कर रखा था. यहां से लैपटॉप और दर्जनों मोबाइल फोन के जरिए ये पूरे देश में ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे. एसएसपी धर्मवीर सिंह को सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में ठहरे युवकों की गतिविधियां संदिग्ध हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया.

जांच में सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन

जांच में सामने आया कि आरोपियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तान के कंट्री कोड +92 वाले नंबरों से लगातार वॉट्सएप कॉल और मैसेज आ रहे थे. पाकिस्तान में बैठा एक व्यक्ति इन्हें निर्देश देता था कि ठगी की रकम किस खाते में मंगानी है और आगे किस खाते में ट्रांसफर करनी है.

Exit mobile version