’10 शादी कर चुकी, कई लोगों से संबंध’, युवक बोला- मुझको मेरी पत्नी से बचा लो, रील बनाकर दिखाती है असलहे
पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
Input- मनोज शर्मा
MP News: ग्वालियर में एक युवक ने अपनी बंदूकबाज पत्नी से बचने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. युवक का कहना है कि पत्नी अब तक 10 लोगों से शादी कर चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों से उसके संबंध हैं. पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर असलहों का प्रदर्शन करती है. अब तक 13 लाख रुपये ऐंठ चुकी है. 5 लाख रुपये और मांग रही है. पैसे ना देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है.
‘पैसे दो नहीं तो जिस्मफरोश करवाने का आरोप लगा दूंगी’
पूरा मामला बिजौली थाना क्षेत्र स्थित मुगुलपुरा गांव का है. यहां रहने वाले राहुल जाटव का आरोप है कि उसकी पत्नी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है. राहुल ने बताया कि उसकी शादी शिवपुरी की रहने वाली राखी जाटव से इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी. लेकिन शादी से ही उसने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. राहुल का आरोप है कि शादी में पत्नी ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर जेवर चोरी करवा दिए.
राहुल का कहना है कि सिर्फ दो महीनों में ही पत्नी ने जीना दूभर कर दिया है. अब तक 14 लाख रुपये ठग चुकी है. अब 5 लाख रुपये की मांग और कर रही है. पैसे ना देने पर कहती है कि जबरन जिम्मफरोशी करवाने का आरोप लगाकर झूठे केस में फंसा दूंगी.
दिनभर रील बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करती है
राहुल का आरोप है कि उसकी पत्नी राखी जाटव अब तक 10 लोगों से शादी कर चुकी है. उसका काम ही शादी करने के बाद लोगों से ठगी करके भाग जाना है. उसने आईटीबीपी के एक जवान के साथ भी ठगी की है. पति का आरोप है कि पत्नी को बंदूक रखने का शौक है. दिनभर रील बनाती है और हथियारों का प्रदर्शन करती है.
पुलिस से मांगी मदद
राहुल जाट का कहना है कि 2 महीनों की शादी में 15 दिन वो मायके चला गई थी. साथ में उसको भी ले गई थी. शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित कर रही है. वहीं पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि युवक के आरोपों की जांच की जा रही है. अगर आरोप सही पाए गए तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं पति का कहना है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो पत्नी कुछ भी कर सकती है.
ये भी पढे़ं: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को देखकर भागा युवक, लोहे के पोल से टकराकर मौत; भिंड में बाइक के लिए करवाया था लोन