Ashoknagar: चंदेरी में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 सगे भाई, चारों की हुई मौत

Ashoknagar News: चंदेरी में दर्दनाक हादसा हो गया. एक ही परिवार को 4 भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चारों कुएं के पास खेल रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है.
ashoknagar Four real brothers died after falling into a well in Chanderi

अशोकनगर: कुएं में डूबने से चार सगे भाइयों की मौत

Ashoknagar News: अशोकनगर जिले के चंदेरी में सोमवार (14 सितंबर) को दर्दनाक हादसा हो गया. एक ही परिवार के 4 भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चारों कुएं के पास खेल रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ. इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है.

गांव में मची चीख-पुकार

दरअसल ये पूरा मामला, चंदेरी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का है. यहां बलवीर कुशवाहा अपने 4 बच्चों देव, त्रिदेव, महादेव और प्रियंश के साथ रहते थे. वे मजदूरी के लिए बाहर गए थे. घर पर बच्चे दादी के साथ थे और मां मायके में रह रही हैं. सोमवार (14 सितंबर) को सुबह के वक्त बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई. पहले घर के आसपास बच्चों को खोजा गया लेकिन नहीं मिले.

पहले चारों भाई दादी के साथ खेत वाले घर में रहते थे. जहां एक कुआं भी है. सभी बच्चों को ढूंढने के बाद उन्हें खेत की ओर खोजा गया. परिजन और ग्रामीण जैसे ही कुएं के पास पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए. चारों भाइयों की लाशें कुएं में पड़ी हुई थीं. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिर गए. दोपहर 2 बजे के आसपास बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं, तो 45 साल पुराना कानून क्यों? एमपी हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इस खबर ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तहसीलदार दिलीप दरोगा ने घटनास्थल का दौरा किया और शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

ज़रूर पढ़ें