‘मेरा भी टिकट कटा था, तब आंसू पोंछने कोई नहीं आया…’, नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर बोले बीजेपी MLA पन्नालाल शाक्य
बीजेपी MLA पन्नालाल शाक्य (फाइल फोटो)
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर पहली बार बीजेपी के किसी नेता ने नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसा है. अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है.
नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने वाले घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पन्नालाल शाक्य ने कहा, ‘मेरा भी साल 2018 में टिकट कट गया था, मेरे भी आंसू निकल गए थे? कोई भी मेरे आंसू पोंछने नहीं आया था. इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है.’
जेनरेशन गैप नहीं होना चाहिए- भाजपा विधायक
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपने बेबाक अंदाज में बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘जेनरेशन गैप नहीं होना चाहिए. जब पुराने लोगों की कुर्सियां खाली कराई जाएंगी, तभी दूसरे लोगों को आगे आने का मौका मिलेगा.’
मंच पर भावुक नजर आए थे नरोत्तम मिश्रा
गौरतलब है कि पिछले दिनों दतिया में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक नजर आए थे. बाद में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि दतिया की जनता के विरोध करने पर आंसू गैस के गोले दागे गए थे. नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा था कि बाद में वही कार्यकर्ता उनके सामने आ गया, जिसके बाद भावनाएं उमड़ पड़ीं और वह भावुक हो गए.
कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कटर
दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ रहे हैं. चुनावी जंग में मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच का नहीं रह गया, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के संगठन, रणनीति और प्रदेश अध्यक्षों के वर्चस्व का भी हो गया है. अब जनता तय करेगी इस राजनीति के रण में विजय किसकी होगी और किस नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है.
ये भी पढे़ं- Datia By Election: बीजेपी-कांग्रेस के लिए दतिया उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई, दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने संभाला मोर्चा