‘दतिया से मेरा रिश्ता है…’, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले – उन्हें राजनीतिक रोटी सेंकने की चिंता
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया.
Jyotiraditya Scindia Exclusive: दतिया उपचुनाव अब पूरी तरह हाई-प्रोफाइल हो चुका है. मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को दतिया पहुंचे और चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज से खास बातचीत की.
‘भाजपा का परचम लहराएगा’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने जो माहौल पिछले संपूर्ण दिवस में देखा है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का परचम दतिया में लहराएगा. जन-जन का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है. राज्य सरकार के साथ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि 30 तारीख को जनता का आशीर्वाद हमारे प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर रहेगा.
‘दतिया से मेरा एक रिश्ता है’
दतिया क्षेत्र से लगाव के बारे में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरी जो प्रवृत्ति है, कि जब मैं लगता हूं तो मैं 100% नहीं, मैं 300% ही लगता हूं. मेरा एक रिश्ता है, क्षेत्र की जनता के साथ इस क्षेत्र के विकास और प्रगति में मेरे पूर्वजों ने और मेरी आजी अम्मा ने मेरे पूज्य पिताजी ने अपना योगदान दिया है. पिछले 25 वर्षों में मैंने भी विकास और प्रगति इस क्षेत्र में लाने की कोशिश की. मेरा एक रिश्ता है इस क्षेत्र के साथ और इसलिए मेरी जो भावना है वो मैंने जनता के समक्ष अर्पित की. मैं कामना करता हूं कि उनका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगा.
‘पार्टी ने दतिया के विकास में काम किया’
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे विकास और प्रगति दतिया जिले में और विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाया गया है. पूर्व में शिवराज सिंह की सरकार हो. नरोत्तम मिश्रा ने जो योगदान दिया है. भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता और नेता ने जो योगदान दिया है, आज जो मान और सम्मान और वैभव दतिया का बना है, उसमें दतिया की जनता का और भारतीय जनता पार्टी का योगदान रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि स्वयं मेरी रुचि भी दतिया के विकास और प्रगति में सदैव रही है. 2006 से जब ताज एक्सप्रेस का स्टॉपेज मैंने यहां दिलवाया. फिर झेलम एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिलवाया. फिर केंद्र विद्यालय यहां दिलवाया. ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के आधार पर ₹200 करोड़ की योजना. करीब-करीब 140 गांव में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए योजना मैंने दिलवाई. ट्रांसफार्मर्स दिलवाए, तार दिलवाए, सबस्टेशन दिलवाए और उसी के साथ वर्तमान में जो प्रभार प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मुझे मिला नागर विमानन का वहां ₹100 करोड़ का एयरपोर्ट हमने दिलवाया. तो मेरा एक सदैव संकल्प और एक रिश्ता दतिया के साथ रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘चुनाव बाद में पहले हिसाब करूंगा…’, जीतू पटवारी ने अधिकारियों को धमकाया, बोले- सरकारें आती-जाती रहेंगी
‘कांग्रेस को राजनीतिक रोटी सेंकने की चिंता’
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन लोगों को करना है जो उनको करना है. उनको देश को बढ़ाने की चिंता नहीं है. उनको अपनी राजनीतिक रोटी सेकने की चिंता है. वे करें जो उनको करना है. हम वो कर रहें जो भारतीय जनता पार्टी की आदर्शशीलता और कर्म है. वह है विकसित भारत 2047 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प और एकात्म मानव का संकल्प.