Datia: ‘हमने भीतरघात किया तो सबूत दिखाए’, BJP से निष्कासित पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर रघुवंशी का बड़ा बयान

Datia: मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उपचुनाव तो संपन्न हो गया है कि लेकिन अभी राजनीतिक गतिविधियां और बयानों का दौर जारी है.
Raghuvir Raghuvanshi

पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर रघुवंशी

Datia: मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उपचुनाव तो संपन्न हो गया है कि लेकिन अभी राजनीतिक गतिविधियां और बयानों का दौर जारी है. उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने जिला कार्यकारिणी समेत दतिया के सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की इकाइयों को भंग कर दिया था. पार्टी ने ये कार्रवाई भीतरघात के मिल रहे संकेतों के आधार पर की थी.

भीतरघात हुआ है तो सबूत दिखाए जाएं-पूर्व जिला अध्यक्ष

पार्टी नेतृत्व की इस कार्यवाई से जिले के कई कार्यकर्ताओं में पार्टी के खिलाफ गुस्सा है. इसी बीच BJP से निष्कासित होने के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर रघुवंशी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अगर हम पर भीतरघात के आरोप लगाए जा रहे हैं तो उसके सबूत दिखाएं जाएं. बिना सबूत के कोई भी कार्रवाई करना गलत है. पार्टी ने न कोई नोटिस दिया और न कोई सूचना सीधे निष्कासन की कार्रवाई कर दी.

सीधे कार्रवाई बिल्कुल भी सही नहीं-पूर्व जिला अध्यक्ष

उन्होंने आगे कहा कि आशुतोष तिवारी के लिए काम करने का पार्टी ने ये परिणाम दिया. संगठन का निर्णय शिरोधार्य है, लेकिन इस कार्रवाई पर पार्टी एक बार विचार जरूर करें. सीधे कार्रवाई करके हजारों कार्यकर्ताओं का भविष्य खतरे में डालना बिल्कुल भी सही नहीं है.

कांग्रेस ने दर्ज की जीत

अब उपचुनाव जीत के दो दिन बाद विधायक घनश्याम सिंह की विजय जुलूस के दौरान फिर से SP और कलेक्टर पर उन्होंने हमला बोला है. बता दें कि दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हराते हुए कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने करीब 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें: TMC के बागी गुट में सब ठीक ? तीन मुस्‍ल‍िम सांसदों की दूरी से उठे बड़े सवाल

ज़रूर पढ़ें