Gwalior News: नगर निगम की टेंडर शाखा से DSC डोंगल चुराते CCTV में कैद हुए भाजपा पार्षद, अब दर्ज होगी FIR

Gwalior News: ग्वालियर नगर निगम की टेंडर शाखा से 23 जुलाई को सहायक यंत्री का DSC डोंगल गायब हुआ. CCTV में वार्ड 21 के भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास इसे जेब में रखते दिखे, निगमायुक्त ने FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है.
gwalior news

gwalior news/ image source: vistaar news input

Gwalior News: नगर निगम मुख्यालय सिटी सेंटर स्थित टेंडर शाखा से प्रभारी सहायक यंत्री का Digital Signature Certificate DSC डोंगल चोरी होने का मामला सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ कि डोंगल किसी बाहरी ने नहीं बल्कि वार्ड क्रमांक 21 के भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास ने उठाकर जेब में रख लिया. पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

टेबल पर रखा था डोंगल

दरअसल, पूरी घटना 23 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2.50 बजे विद्युत विभाग की टेंडर शाखा में हुई. प्रभारी सहायक यंत्री रामबाबू दिनकर का DSC डोंगल टेबल पर रखा था. इसी दौरान पार्षद बृजेश श्रीवास आकर बैठे. उनके जाने के बाद जब टेंडर अपलोड करने के लिए डोंगल देखा गया तो वह नहीं मिला. कर्मचारियों ने शाम तक तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला.

CCTV और बयान बने सबूत

डोंगल नहीं मिलने पर CCTV फुटेज खंगाली गई. इसमें पार्षद डोंगल उठाकर जेब में रखते दिखे. टेंडर शाखा के लिपिक बनवारी बाथम, कंप्यूटर ऑपरेटर दुष्यंत शर्मा और लवलेश श्रीवास्तव ने लिखित बयान देकर भी इसकी पुष्टि की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए निगमायुक्त संघप्रिय ने विश्वविद्यालय थाना प्रभारी को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने को कहा है, उन्होंने कहा टेंडर प्रक्रिया प्रभावित होने और डोंगल के दुरुपयोग की आशंका है. नोडल अधिकारी यशवंत मैकले को FIR दर्ज कराने अधिकृत किया गया है. पार्षद बृजेश श्रीवास से पक्ष जानने कॉल और मैसेज किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: हाई-पावर्ड कमेटी का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI ने बताया कौन-कौन होगा इस समिति का हिस्सा

ज़रूर पढ़ें