रस्सी बांधकर दांतों से खींची गाड़ी! ग्वालियर में IG अरविंद सक्सेना को ऐसे मिली अनोखी विदाई, Video Viral

ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अरविंद सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर अनोखे तरीके से विदाई दी गई. इस विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Gwalior ig arvind saxena retirement

रस्सी बांधकर दांतों से खींची गाड़ी

ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अरविंद सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर अनोखे तरीके से विदाई दी गई. इस विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक आरक्षक अपने दांतों से रस्सी के सहारे आईजी अरविंद सक्सेना की गाड़ी को खीचते हुए नजर आ रहे हैं. विदाई के दौरान पुलिस महकमे में भावुक और अनोखा नजारा देखने को मिला.

शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए आईजी अरविंद सक्सेना

बता दें कि शुक्रवार को आईजी अरविंद सक्सेना सेवानिवृत्त हुए. उनके रियाटरमेंट समारोह में डीआईजी असित यादव, ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे. विदाई समारोह के दौरान आरक्षक सुनील अनोखे अंदाज में उन्हें विदाई दी. उन्होंने अपने दांतों की ताकत से आईजी की कार को करीब 50 मीटर तक खींचकर सभी को हैरान कर दिया.

कार को अपने दांतों से खींचना शुरू किया

जैसे ही अरविंद सक्सेना अपनी कार से कार्यालय से रवाना होने लगे, आरक्षक सुनील ने रस्सी की मदद से कार को अपने दांतों से खींचना शुरू किया. सभी ने तालियां बजाकर इस अनोखी विदाई का स्वागत किया. आरक्षक सुनील इससे पहले भी अपने हैरतअंगेज कारनामों के लिए चर्चा में रह चुके हैं. वे अपने दांतों की ताकत से एक साथ सात कारें खींचने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. पुलिस महकमे में उन्हें ‘बाहुबली’ के नाम से जाना जाता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरक्षक सुनील यादव दांतों के सहारे रस्सी पकड़कर गाड़ी खींचने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान पीछे मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आते हैं. जैसे ही गाड़ी कार्यालय परिसर से बाहर पहुंचती है, सुनील यादव अपने दांतों से रस्सी हटा लेते हैं.

ये भी पढ़ें:‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं…’, PM मोदी को गाल‍ियां देने वाली लड़की का वीड‍ियो आया सामने, क्‍या-क्‍या कहा?

ज़रूर पढ़ें