Madhavendra Singh Parihar Appointed: मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यकरणी को भंग कर दिया था. जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष की घोषणा की है. पार्टी ने माधवेन्द्र सिंह परिहार को दतिया की जिम्मेदारी सौंपी है. जिले में कार्यकारिणी भंग होने के बाद बाद से नई टीम के गठन का इंतजार पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे थे.
पार्टी ने माधवेन्द्र सिंह पर जताया भरोसा
माधवेन्द्र सिंह परिहार लंबे समय से भाजपा संगठन के कार्यकर्ता हैं. संगठन में काम करने के अलावा भी वे कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. लेकिन अब पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए दतिया के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. अब माधवेन्द्र सिंह के कंधों पर दतिया में एक बार फिर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की जिम्मेदारी भी रहेगी.
उपचुनाव में हार के बाद कार्यकारिणी भंग
दतिया में विधानसभा के उपचुनाव के दौरान भाजपा की हर के बाद प्रदेश नेतृत्व ने जिले की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था. इसके बाद जिला अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक इकाइयों से पदमुक्त कर दिया गया था. कार्यकारिणी भंग होने के बाद नए सिरे से जिले में संगठन तैयार करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था.
कार्यकर्ताओं के बीच बैठाना होगा समन्वय
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह के सामने अब जिले में संगठन को एक बार फिर मजबूती देना और कार्यकर्ताओं को सक्रिया करने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. सिंह को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठाना और उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों से अवगत रहना होगा. इसके साथ ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन करने के बाद संगठन की प्रमुख गतिविधियों को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा.
ये भी पढे़ं- दतिया: 35 साल पुराने मामले में दायर याचिका पर घनश्याम सिंह का पलटवार, राजेंद्र भारती पर लगाए गंभीर आरोप
