दिवाली से पहले हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, न्यू मार्केट में लगा गंदगी का अंबार, 8 मांगों को लेकर प्रदर्शन

Bhopal News: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई व्यवस्था को लेकर संकट खड़ा हो गया है. सफाई कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं. साफ-सफाई ना होने और कचरे का निस्तारण ना होने से न्यू मार्केट समेत कई इलाकों में गंदगी का अंबार लग गया है.
bhopal safai karamchari hadtal 8 points demand

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Bhopal News: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई व्यवस्था को लेकर संकट खड़ा हो गया है. सफाई कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं. साफ-सफाई ना होने और कचरे का निस्तारण ना होने से न्यू मार्केट समेत कई इलाकों में गंदगी का अंबार लग गया है. शहर के अधिकांश क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है. सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन ना आने से हड़ताल पर चले गए हैं.

दिवाली से पहले बुरा हाल

दीपावली के त्योहार में अब चार दिनों का समय रह गया है. इससे पहले धनतेरस और नरक चतुर्दशी समेत कई पर्व आ रहे हैं. इस दौरान बाजारों में रौनक रहती है. बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं. सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने माहौल को बिगाड़ दिया है. लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को जहांगीराबाद स्थित नीलम पार्क में प्रदर्शन किया था. मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपना चाहते थे लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था. सीएम हाउस के घेराव करने की तैयारी कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया था.

8 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन

  • निगम सफाई कर्मचारी 8 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारियों की मांग है कि संविदा और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए.
  • ये उनकी प्रमुख मांगों में से एक है. कर्मचारियों की मांग है कि 29 दिवसीय दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए या उन्हें 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए.

ये भी पढ़ें: Bhopal: आज BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा होंगे शामिल, 1 लाख लोग जुटेंगे

कैबिनेट मंत्री के साथ बैठक प्रस्तावित

ऑल इंडिया सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझौट के मुताबिक संगठन ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रमुख सचिव मनोज दुबे के साथ बुधवार को बैठक प्रस्तावित है. इसके लेकर झांझौट का कहना है कि मीटिंग के बाद ठोस नतीजा नहीं निकलता है तो आंदोलन आगे जारी रहेगा.

ज़रूर पढ़ें