इनपुट-मनोज शर्मा
Morena: ग्वालियर में ट्रक के टायर फोड़ने की वारदात के बाद 60 हजार रुपये का इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर एक बार फिर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में वांछित कल्ली की तलाश में मुरैना और ग्वालियर पुलिस की टीमें जौरा-पहाड़गढ़ के जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चला रही हैं. लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
कौन है कल्ली गुर्जर?
सरायछोला थाना क्षेत्र के बरवासिन गांव निवासी कल्ली गुर्जर के खिलाफ मुरैना और ग्वालियर जिलों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी पर दोनों जिलों की पुलिस ने कुल 60 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. हाल ही में ग्वालियर में ट्रक के टायर फोड़ने की घटना के बाद कल्ली की मौजूदगी जौरा-पहाड़गढ़ क्षेत्र के जंगलों में होने की सूचना मिली थी.
करीब तीन दिन पहले निरार थाना क्षेत्र के तोर गांव के जंगल में उसकी लोकेशन मिलने पर ग्वालियर पुलिस, पहाड़गढ़ थाना और निरार थाना पुलिस ने संयुक्त दबिश दी. लेकिन कल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तोर गांव में उसके कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की है.
4थानों की टीमें कर रही सर्चिंगए
वहीं करह धाम आश्रम से उसके एक समधी को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया है.माना जा रहा है कि पुलिस अब उसके करीबियों के जरिए इनामी बदमाश तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.सडीओपी सबलगढ़ उमेश मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पहले ग्वालियर पुलिस इनामी बदमाश की तलाश में पहाड़गढ़ आई थी.
तोर गांव के जंगल में उसकी लोकेशन मिली थी, लेकिन दबिश के दौरान वह नहीं मिला.फिलहाल जौरा, पहाड़गढ़, बानमोर और ग्वालियर पुलिस की टीमें लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रही हैं.समाचार लिखे जाने तक 60 हजार रुपये का इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर पुलिस की पकड़ से बाहर है.
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं
