Vistaar NEWS

अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद! मुरैना में कार्रवाई करने पहुंची टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश, आरोपी फरार

Morena illegal mining mafia tried to run tractor trolley over officials

मुरैना: अवैध खनन माफियाओं ने कार्रवाई करने पहुंची टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं के हौसले एक बार फिर सामने आए हैं. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर नहर के पास परिवहन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार परिवहन उपनिरीक्षक मीनाक्षी गोखले एवं परिवहन विभाग के आरक्षकों ने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया. टीम द्वारा वाहन को रोकने के लिए पीछा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब आधा किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाता रहा.

बताया जा रहा है कि भागने के दौरान चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अनियंत्रित कर दीवार से टकरा दिया. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. परिवहन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया.

ये भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज का घुमावदार ओवरब्रिज बना खतरे का पुल! 1 KM अंधेरे में दौड़ रही जिंदगी, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठे सवाल

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब्त वाहन को थाने में खड़ा कराया. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है. परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत बिना नंबर वाले और अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version