मुरैना: चंबल नदी के बीचोबीच थमा स्टीमर, डीजल खत्म होने से 5 किमी बहा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Morena News: नगरा घाट पर सवारियों को नदी पार करा रहा स्टीमर अचानक खराब होने से हड़कंप मच गया. इसमें करीब 150 यात्री सवार थे.
Chambal River Steamer Incident

चंबल नदी में बह गया स्टीमर

Morena News: नगरा घाट पर सवारियों को नदी पार करा रहा स्टीमर अचानक खराब होने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि स्टीमर में डीजल और कुछ खराबी आने के बाद वह पानी के बहाव में बहने लगा, जिससे उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. स्टीमर में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर किनारे पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस की दी.

पानी का बहाव में बह गया स्टीमर

इसके बाद, पानी का बहाव स्टीमर को अपने साथ बहा ले गया. जानकारी के मुताबिक स्टीमर बहते हुए करीब 5 किमी दूर तक पहुंच गया. देखते ही देखते स्टीमर भिंड के अटेर क्षेत्र की ओर बढ़ गया और नगरा घाट से धुंधला दिखाई देना बंद हो गया. जानकारी के मुताबिक इस स्टीमर में करीब 150 यात्री सवार है. 50 से अधिक बाइक भी रखी हैं। यात्रियों में कावड़ वालों की संख्या भी बहुत है. बचाव के लिए आपदा प्रबंधन टीम के अलावा नगरा, पोरसा और महुआ थाने की पुलिस टीमे मदद को भेज दी गई हैं.

एसडीएम ने बंद करने का दिया था आदेश

गौरतलब है कि बारिश के कारण चंबल नदी में उफान है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश प्रशासन के एसडीएम ने घाट पर चलने वाले स्टीमर को बंद करने का आदेश दिया था. इसके बावजूद, यह स्टीमर चल रहा था. प्रशासन की रोक के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान सवारियों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद स्टीमर संचालन और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. गनीमत रही कि घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नगरा घाट पर स्टीमर संचालन से पहले उसकी तकनीकी जांच कराने और यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Fact Check:तो क्या स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने फहराया भाजपा का झंडा ? Video Viral

ज़रूर पढ़ें