Morena: अनशन पर बैठे नवनीत तोमर को एम्बुलेंस में ले गई पुलिस, साथियों का आरोप – रास्ते में डंडे मारकर उतारा

Morena News: साथी पवन माहुने का आरोप है कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एम्बुलेंस के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे. कहा कि उनकी मांग पूरी कर दी गई है. इसके बाद नवनीत तोमर और उनके साथ मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों को एम्बुलेंस में बैठा लिया गया.
Morena Police assaulted the person on a hunger strike dimni Navneet tomar

मुरैना: पुलिस पर अनशनकारियों के साथ मारपीट का आरोप

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र के जोंहा-श्यामपुर खुर्द मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से अन्न-जल त्यागकर अनशन कर रहे नवनीत तोमर को शुक्रवार () शाम पुलिस एम्बुलेंस से अपने साथ ले गई. इस दौरान नवनीत के साथियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

साथियों का आरोप – मारपीट की गई

साथी पवन माहुने का आरोप है कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एम्बुलेंस के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे. कहा कि उनकी मांग पूरी कर दी गई है. इसके बाद नवनीत तोमर और उनके साथ मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों को एम्बुलेंस में बैठा लिया गया. पवन माहुने के अनुसार, रास्ते में पुलिस ने नवनीत के साथियों को डंडे मारकर एम्बुलेंस से नीचे उतार दिया, जबकि नवनीत तोमर को अपने साथ लेकर मुरैना की ओर रवाना हो गई.

घटना के बाद तनाव का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. गौरतलब है कि नवनीत तोमर जोंहा-श्यामपुर खुर्द मार्ग के पक्कीकरण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे. उनका कहना था कि सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का मिला समर्थन

युवा के इस आंदोलन को अब ग्रामीणों और परिजनों का भी समर्थन मिलने लगा है. इससे पहले नवीन सिंह तोमर ने अपने गांव से सांसद के निवास और कार्यालय तक करीब 25 किलोमीटर की दंडवत यात्रा शुरू की थी. वह लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके थे, तभी सांसद के पुत्र गौरव तोमर मौके पर पहुंचे और अगले दिन से सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें: ‘मरता है तो मरने दो’, सड़क के लिए आमरण अनशन, नवनीत तोमर को लेकर सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

इस भरोसे पर उन्होंने दंडवत यात्रा समाप्त कर दी, लेकिन निर्धारित समय पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से उन्होंने दोबारा आमरण अनशन शुरू कर दिया. अपने गांव की सड़क बनवाने के लिए अनशन को लेकर संसद से मंगल सिंह तोमर इसे सस्ती लोकप्रियता के लिए स्टंट बताया है. आपको बता दे ये वही सांसद हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि मैं लोकल का फोन नहीं उठाता हूं.