मुरैना: कागजों में सड़क बनकर तैयार, मौके पर उड़ रही सिर्फ धूल, 28 लाख डकार गए अफसर-ठेकेदार!

Morena: मुरैना जिले की ग्राम पंचायत गोल्हारी-बरईपुरा में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. उन्होंने सड़क के काम में भ्रष्टाचारी का आरोप लगाया है.
Morena News

सड़क न बनने से ग्रामीण नाराज

Morena/ मनोज शर्मा: मुरैना जिले से भ्रष्टाचार की एक नई खबर सामने आई है. जिले की ग्राम पंचायत गोल्हारी-बरईपुरा में सड़क का निर्माण होना था, लेकिन ग्रामीणों को अनुसार इस सड़क निर्माण कार्य में जकर घूसखोरी और भ्रष्टाचारी हुई है. ये सड़क कागजों पर तो बन गई इतना ही नहीं 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का बजट भी पास हो गया. लेकिन जब मौके पर जाकर देख तो सिर्फ धूल ही उड़ती हुई नजर आई. ग्रामीण सड़क खोज रहे हैं लेकिन उन्हें सड़क का नामोनिशान तक नहीं मिल रहा.

स्थानीय विधायक से जांच की मांग

अब मुरैना जिले की ग्राम पंचायत गोल्हारी-बरईपुरा में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा करीब 28 लाख रुपये की राशि सड़क निर्माण के नाम पर खर्च और भुगतान दर्शा दिया गया, लेकिन मौके पर सड़क का कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है. ग्रामीणों ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक सरला रावत से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की.

ये भी पढ़ें: पिता 20 मिनट तक देता रहा CPR, फिर भी नहीं बची जान, फादर्स डे पर नर्मदा नदी में डूबे 7 साल के कृष्णा की मौत

वर्षों से सड़क की समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की समस्या बनी हुई है और शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ. आरोप है कि विधायक के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य और भुगतान की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र जांच नहीं हुई तो वे जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे. वहीं, संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ेंः CM योगी के मंच पर कुर्सी फेंक कर चले गए बीजेपी MLC बाबू लाल तिवारी, किस बात से हुए नाराज

ज़रूर पढ़ें