मुरैना में 49 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत! सेमई-रामपुर विजयपुर रोड 3 साल बाद भी अधूरी, आए दिन हो रहे हादसे

Morena News: सेमई से रामपुर विजयपुर मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं. बरसात के कारण इनमें पानी भर गया है और सड़क दलदल में बदल चुकी है. रोजाना दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस रहे हैं, जबकि कई राहगीर फिसलकर घायल भी हो रहे हैं.
morena news

मुरैना: सेमई रामपुर विजयपुर सड़क तीन साल बाद भी अधूरी

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सेमई-रामपुर विजयपुर सड़क निर्माण परियोजना पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. एक साल में पूरा होने वाला यह निर्माण कार्य करीब तीन साल बाद भी अधूरा है. कहीं सड़क की गिट्टी उखड़ रही है तो कई स्थानों पर सड़क बनाई ही नहीं गई, जिससे बरसात में सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है. ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है.

खराब सड़क से हो रहे हादसे

सेमई से रामपुर विजयपुर मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं. बरसात के कारण इनमें पानी भर गया है और सड़क दलदल में बदल चुकी है. रोजाना दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस रहे हैं, जबकि कई राहगीर फिसलकर घायल भी हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई हिस्सों में सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है.

तीन साल में भी नहीं बनी सड़क

ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य अवस्थी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लगभग 49 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है. निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा होना था, लेकिन करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क पूरी नहीं हो सकी. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन मिला, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: Morena News: मुरैना में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, 3 महीने बाद मिला कंकाल

शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

गांव के सरपंच और सचिव भी संबंधित अधिकारियों से सड़क निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत कर चुके हैं. इसके बावजूद न तो निर्माण कार्य समय पर पूरा हुआ और न ही खराब हिस्सों की मरम्मत कराई गई. अब बरसात के मौसम में यह अधूरी सड़क लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है.

ज़रूर पढ़ें