Vistaar NEWS

Morena: नगर निगम की बड़ी लापरवाही! महीनों से टूटी पड़ी पाइपलाइन, वार्ड की गलियां बनीं तालाब, घरों में कैद हुए रहवासी

Water-filled corridors of the ward

पानी से भरी वार्ड की गलियां

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

Morena News: नगर निगम की कथित लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. शहर के वार्ड क्रमांक 45 में नल की पाइपलाइन महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी सड़कों और गलियों में लगातार बह रहा है. हालात ऐसे हैं कि वार्ड की कई गलियां जलभराव के चलते तालाब में तब्दील हो गई हैं. इससे स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.

गलियों में भरा पानी

लगातार पानी जमा रहने से स्थानीय रहवासियों को घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई परिवारों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को भी रोजाना पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. जलभराव के कारण लोगों को हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

रहवासियों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जानकारी नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है. महीनों से एक ओर बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है, तो दूसरी ओर सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति लगातार बनी हुई है.

मरम्मत और कार्रवाई की उठाई मांग

स्थानीय रहवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, जलभराव की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए और मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं.

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नगर निगम प्रशासन कब जागेगा? क्या वार्ड क्रमांक 45 के लोगों को इसी तरह जलभराव के बीच रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, या फिर प्रशासन उनकी समस्या का जल्द समाधान कर राहत पहुंचाएगा? स्थानीय लोग अब नगर निगम की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- Morena News: पोरसा प्रशासन की कार्रवाई बेअसर! रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण, दबंगों ने अगले ही दिन फिर जमाया कब्जा

Exit mobile version