Mayur Khandelwal: कौन हैं दतिया के एसपी IPS मयूर खंडेलवाल? जिन्हें नरोत्तम मिश्रा ने मंच से धमकाया

Who Is IPS Mayur Khandelwal: दतिया आने से पहले वे भोपाल में डीसीपी जोन फोर और उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने अपनी पहचान एक ऐसे अधिकारी के तौर पर बनाई जो फील्ड पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हैं.
Who is Mayur Khandelwal whom former Home Minister Narottam Mishra threatened

मयूर खंडेलवाल, दतिया जिला पुलिस अधीक्षक

Who Is IPS Mayur Khandelwal: पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वे दतिया पुलिस अधीक्षक को धमकाते हुए दिख रहे हैं. वे कह रहे हैं कि मैं भूलने वाला आदमी नहीं हूं. हर बात को याद रखता हूं. उनके इस बयान के बाद IPS मयूर खंडेलवाल का नाम चर्चा में आ गया.

नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा था?

दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया था. इसके बाद पूर्व गृह मंत्री के समर्थकों ने विरोध जताते हुए चक्का जाम कर दिया था. इसे लेकर चुनावी मंच से नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जाम खुलवाने के लिए आप लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी. हमारे पास सबूत और वीड‍ियो हैं. आप लोगों ने ऑफिस पर आंसू गैस के गोले छोड़े. क्‍या कार्यकर्ताओं ने कार्यालय को सड़क पर रख दिया था क्या? सख्त लहजे में उन्‍होंने कहा कि मैं कुछ भी नहीं भूलता हूं.

कौन हैं मयूर खंडेलवाल?

  • मयूर खंडेलवाल मध्य प्रदेश कैडर के 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
  • मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं.
  • उन्होंने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.
  • इसके बाद यूपीएससी की तैयारी की और साल 2019 की परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल की.
  • भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए.
  • उन्होंने अपनी पहचान एक ऐसे अधिकारी के तौर पर बनाई जो फील्ड पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हैं.
  • दतिया आने से पहले वे भोपाल में डीसीपी जोन फोर और उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

आखिर क्यों चर्चा में रहते हैं?

IPS मयूर खंडेलवाल की चर्चा सख्ती और सुधार कार्यों के लिए होती है. भोपाल का ईरानी डेरा जिसे अमन कॉलोनी में भी कहा जाता था. फरवरी 2026 में 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ आधी रात में यहां बड़ा अभियान चलाया. इस कार्रवाई में कई वारंटी और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. ईरानी डेरा के आरोपियों ने भोपाल और मध्य प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्य में अपने अपराध से आतंक मचा रखा था.

ये भी पढ़ें: ‘कार्यालय पर आसूं गैस के गोले क्यों दागे?’, नरोत्तम मिश्रा ने दतिया एसपी को धमकाया, बोले- मैं भूलने वाला नहीं

मयूर खंडेलवाल को मई में मिली कमान

आईपीएस का दतिया पहुंचते ही अंदाज बदल गया. मई 2026 में जब मयूर खंडेलवाल ने दतिया के एसपी का पदभार संभाला. अपराधियों की पाठशाला लगाने के लिए जाने जाते हैं. हिस्ट्री शीटरों और आदतन अपराधियों को थाने बुलाया और उनकी परेड कराई गई.

ज़रूर पढ़ें