MP Weather Update: आज 44 डिग्री के पार रहेगा पारा, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा गर्मी; 25 जिलों में लू का अलर्ट
File Photo.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. शनिवार को 15 जिले ऐसे थे, जहां पारा 43 डिग्री के पार निकल गया. इंदौर, उज्जैन प्रदेश के सबसे गर्म संभाग रहे. अगले तीन दिनों तक आधे से ज्यादा प्रदेश लू की चपेट में रहने की संभावना है. शनिवार की बात करें तो छतरपुर का नौगांव और खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म रहे. यहां पारा 44 डिग्री के पार निकल गया. नौगांव में जहां पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं खंडवा में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
25 जिलों में आज भी लू का अलर्ट
प्रदेश में हीट वेव के साथ भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने रविवार को भी 25 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. इनमें इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और मऊगंज जिले शामिल हैं.
44 डिग्री तापमान के साथ तीव्र लू का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक खंडवा आज भी सबसे गर्म शहरों में से एक रह सकता है. रतलाम, खरगोन और खंडवा में तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है. साथ ही इन जिलों में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है.
भोपाल में 42 डिग्री में 44 डिग्री तापमान का एहसास
राजधानी भोपाल में शनिवार को तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. लेकिन दोपहर के समय गर्मी इतनी भीषण थी कि 42 डिग्री के तापमान में ही लोगों को 44 डिग्री की गर्मी का एहसास हो रहा था. इसके कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी.
MP के 5 बड़े शहरों का तापमान
- जबलपुर 43.2 डिग्री
- ग्वालियर 42.6 डिग्री
- भोपाल 42.4 डिग्री
- उज्जैन 42 डिग्री
- इंदौर 41.1 डिग्री
इस बार मानसून के जल्द आने की संभावना
भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी है. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है. जानकारी के मुताबिक केरलम में मानसून के 26 मई तक आने की संभावना है. जबकि सामान्य रूप से एक जून को पहुंचता है. वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 10 जून से 15 जून के बीच मानसून दस्तक देता है. लेकिन इस बार 12 जून को ही मानसून के पहुंचते ही गर्मी राहत मिल सकती है.
ये भी पढे़ं: भीख ना देने पर ताज एक्सप्रेस पर किया पथराव, ट्रेन के शीशे टूटे; ग्वालियर स्टेशन पर यात्रियों ने आरोपी को पकड़ा