Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! रतलाम जोन से गुजरेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, ये है पूरा शेड्यूल
Holi Special Train: होली पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रतलाम मंडल से 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन गुजरेंगी. इससे मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी.
होली स्पेशल ट्रेन
Holi Special Train: रंगों के त्योहार होली के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं. अपने घरों से दूर दूसरे शहरों में रहने वाले लोग ट्रैवल करके परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं. इस दौरान ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या एकदम से बढ़ जाती है. इसी संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे समय-समय पर अतिरिक्त और स्पेशल ट्रेन चलाता है. इस बार भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. इनमें से 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेंगी.
कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी?
- ट्रेन संख्या 09625 अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 26 मार्च 2026 की अवधि को 26 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. ट्रेन नंबर 09626 दौंड-अजमेर वीकली स्पेशल ट्रेन के फेरों को 27 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है. ये दोनों ट्रेन रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन और भवानी मंडी होकर गुजरती हैं.
- ट्रेन संख्या 09627 अजमेर-सोलापुर वीकली स्पेशल ट्रेन को 25 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर वीकली स्पेशल ट्रेन के फेरों को 26 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. ये नागदा और रतलाम होकर गुजरेंगी.
- ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर-साईनगर शिरडी वीकली स्पेशल ट्रेन के फेरों को 28 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है. वहीं, ट्रेन संख्या 0416 साईनगर शिरडी- बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन को 29 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है. ये दोनों ट्रेन रतलाम मंडल के साथ-साथ पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से भी होकर जाएगी. ये ट्रेन शमसगढ़, नागदा, रतलाम, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, हरदा और खंडवा जंक्शन से गुजरेंगी.
- ट्रेन संख्या 04725 हिसार खड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 25 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है. ट्रेन संख्या 04726 खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मार्च 2026 तक चलेगी. दोनों ट्रेन भवानी मंडी, नागदा और रतलाम से होकर जाएंगी.
- ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को 25 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है. वहीं, ट्रेन संख्या 04728 वलसाड हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 26 मार्च 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. ये ट्रेन नीमच, मंदसौर और रतलाम होकर गुजरती है.
- ट्रेन नंबर 09622 बांद्रा टर्मिनस अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों की अवधि 30 मार्च और अजमेर बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 29 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है.