सबके कितने फेवरेट हैं CM मोहन यादव? MOTN के सर्वे में टॉप-10 में हासिल की ये रैंक
CM मोहन यादव
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव प्रदेश और देश की जनता के कितने फेवरेट हैं इसका खुलासा हो गया है. हाल ही में इंडिया टुडे-C वोटर का मूड ऑफ द नेशन सर्वे (MOTN Survey) जारी किया है. इस सर्वे के दौरान लोगों से देश के सबसे फेमस मुख्यमंत्री के बारे में पूछा गया तो सबसे ज्यादा वोट UP के CM योगी आदित्यनाथ को गए. वहीं, देश के टॉप-10 पॉपुलर मुख्यमंत्रियों के नाम की लिस्ट में CM डॉ. मोहन यादव भी शामिल हैं. वहीं, अपने गृह राज्य के CM को जब रेटिंग देने के लिए कहा गया तो उसमें असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बाजी मारी. इसमें भी CM मोहन यादव टॉप-10 रैंक में शामिल हैं. जानें उनकी रैंक-
मूड ऑफ द नेशन सर्वे (MOTN Survey)
इंडिया टुडे-C वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे (MOTN Survey) में देशभर के कुल 2 लाख 6 हजार 826 लोगों ने अपनी राय दी. इस सर्वे में देश के सभी राज्यों और लोकसभा क्षेत्रों में 1 जुलाई से 14 अगस्त 2025 के बीच हर आयु वर्ग जाति, धर्म, लिंग वाले 54 हजार 788 लोग शामिल हुए. इसके अलावा 24 हफ्ते में 1 लाख 52 हजार 38 लोगों से सवाल पूछे गए.
किस राज्य के CM का सबसे अच्छा प्रदर्शन?
| मुख्यमंत्री | राज्य | MOTN अगस्त 2025 | MOTN फरवरी 2025 |
| योगी आदित्यनाथ | उत्तर प्रदेश | 36% | 35.3% |
| ममता बनर्जी | पश्चिम बंगाल | 12.5% | 10.6% |
| चंद्रबाबू नायडू | आंध्र प्रदेश | 7.3% | 5.1% |
| नीतीश कुमार | बिहार | 4.3% | 3.4% |
| एमके स्टालिन | तमिलनाडु | 3.8% | 5.2% |
| पिनाराई विजयन | केरल | 3% | 1.6% |
| रेवंत रेड्डी | तेलंगाना | 2.8% | 2.1% |
| मोहन यादव | मध्य प्रदेश | 2.7% | 2.2% |
| हिमंत बिस्वा सरमा | असम | 2.1% | 3.4% |
| देवेंद्र फडणवीस | महाराष्ट्र | 1.7% | 4% |
गृह राज्य के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री
| मुख्यमंत्री | राज्य | CM के कार्यों से संतुष्ट रहने वाले उत्तरदाताओं का % (MOTN अगस्त 2025) | CM के कार्यों से संतुष्ट रहने वाले उत्तरदाताओं का % (MOTN फरवरी 2025) |
| हिमंता बिस्वा सरमा | असम | 44.6% | 55% |
| विष्णु देव साय | छत्तीसगढ़ | 41.9% | 39% |
| हेमंत सोरेन | झारखंड | 41.9% | 31% |
| भूपेंद्र पटेल | गुजरात | 40.7% | 54% |
| योगी आदित्यनाथ | उत्तर प्रदेश | 40.4% | 37% |
| मोहन यादव | मध्य प्रदेश | 39.2% | 38% |
| चंद्रबाबू नायडू | आंध्र प्रदेश | 38.1% | 47% |
| मोहन चरण मांझी | ओडिशा | 34.2% | 39% |
| ममता बनर्जी | पश्चिम बंगाल | 30.1% | 46% |
| भगवंत मान | पंजाब | 29.9% | 17% |