MP News: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने लगाई फांसी, 7 महीने पहले हुई थी शादी

MP News: जबलपुर जिले के चरगंवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ा गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

MP News: पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है, पत्नी रूठकर मायके चली जाती है, लेकिन पति उसे मनाने की बजाय आत्मघाती कदम उठा लेता है और फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे देता है. जबलपुर जिले के चरगंवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ा गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब पिता की नजर कमरे में गई तो बेटा फंदे पर लटका मिला. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

7 माह पहले हुई थी

शादी घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा निवासी 30 वर्षीय विकास झारिया, पिता भाईलाल झारिया की शादी 7 माह पहले हुई थी. उसकी पत्नी कुछ दिनों पूर्व मायके चली गई थी, जिससे वह पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी. इसी बात को लेकर युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.

सुबह पिता ने देखा दर्दनाक मंजर

बताया जा रहा है कि बीती रात युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सुबह जब पिता बेटे को उठाने के लिए कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. युवक का शव फंदे पर झूल रहा था. परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

ये भी पढे़ं- मौत के बाद सीने पर रखी बाइबिल, 5 दिन तक जिंदा करने की कोशिश; शव में कीड़े पड़े, बदबू आई तो पड़ोसियों को पता चला

ज़रूर पढ़ें