MP News: विस्तार न्यूज़ की खबर का असर, रीवा के संजय गांधी अस्पताल से मधुमक्खियों के छत्ते हटाने के निर्देश

विस्तार न्यूज़ ने इस शानदार काम के लिए संजय गांधी पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा का शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया है.
Beehives were removed from Sanjay Gandhi Hospital.

संजय गांधी अस्पताल से मधुमक्खियों के छत्ते हटाए गए.

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में विस्तार न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. जिले के संजय गांधी अस्पताल में मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते लगे हैं. जिसके कारण मरीज खौफजदा रहते हैं. इस खबर को विस्तार न्यूज़ के प्राइम टाइम शो ‘सीधे मुद्दे की बात’ पर दिखाया गया था. जिसके बाद संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने छत्तों को हटाने का निर्देश दिया है. जबलपुर से अस्पताल में पहुंची टीम लगातार छत्तों को हटाने का काम कर रही है.

विस्तार न्यूज़ ने अस्पताल अधीक्षक का किया सम्मान

संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने छत्तों को हटाने के तुरंत निर्देश दिए. उन्होंने विस्तार न्यूज़ के कैमरे पर फोन लगाते हुए तत्काल इन छत्तों को हटाने के निर्देश दिए. जिसके बाद जबलपुर की एक टीम संजय गांधी अस्पताल पहुंच चुकी है. टीम शुक्रवार की रात को ही अस्पताल में पहुंच चुकी थी. बताया जा रहा है कि एक से दो दिनों में मधुमक्खियों के छत्ते संजय गांधी अस्पताल से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे.

विस्तार न्यूज़ ने इस शानदार काम के लिए संजय गांधी पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा का शॉल और श्रीफल देकर सम्मानिक भी किया है. वह दिल्ली में थे, तब से मधुमक्खियां के छत्तों को हटाने की मॉनिटरिंग कर रहे थे.

प्राइम टाइम शो ‘सीधे मुद्दे की बात’ पर प्रमुखता से चलाई थी खबर

विस्तार न्यूज़ के प्राइम टाइम शो ‘सीधे मुद्दे की बात’ में खबर को प्रमुखता से दिखाया था. शो में दिख्या गया था कि रीवा का संजय गांधी अस्पताल, जहां ना केवल रीवा बल्कि पूरे विंध्य के मरीज अपने इलाज के लिए आते हैं. यहां आने वाला हर व्यक्ति डरा हुआ है. डर इस बात का है कि संजय गांधी अस्पताल में लगे हुए मधुमक्खियां के बड़े-बड़े छत्ते कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना कर सकते हैं. पिछले कुछ वर्षों में हुई घटना इसका उदाहरण है.

फिलहाल विस्तार न्यूज़ की टीम जब संजय गांधी अस्पताल पहुंचा तो तस्वीरें सुखद दिखीं. कई कंपाउंड पूरी तरह मधुमक्खियां के छत्ते से मुक्त हो चुके हैं और यह सुखद तस्वीर विस्तार न्यूज़ के कैमरे में दिख रही है. जहां कल मधुमक्खियां के बड़े-बड़े छत्ते दिखा करते थे, वहां अब पूरी तरह सफाई हो चुकी है. 200 मधुमक्खियां के छाते निकल जा चुके हैं. 100 मधुमक्खियां के छत्तों में काम चल रहा है.

ये भी पढे़ं: MP News: होली में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, खाद्य विभाग की भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में छापेमारी

ज़रूर पढ़ें