Vistaar NEWS

MP News: डिंडोरी में कलेक्टर की अनोखी जनसुनवाई, पेड़ की छांव में बैठकर सुनी बैगा आदिवासियों की समस्‍याएं

In Dindori, the Collector held a public hearing under a tree.

डिंडोरी में कलेक्टर ने पेड़ के नीचे सुनी जनसुनवाई

इनपुट- अनिल साहू

MP News: छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे डिंडोरी जिले के बैगा बाहुल्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम चांड़ा में आज कलेक्टर ने अनोखे अंदाज़ में जनसुनवाई की है. गांव में पेड़ की छांव के नीचे बैठकर कलेक्टर ने सीधे बैगा आदिवासियों की समस्याएं सुनीं.

ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने रखी समस्‍याएं

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याएं, जैसे सड़क, पेयजल, राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां कलेक्टर के सामने रखीं. कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने आधिकारियों को दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे आयोजित इस जनसुनवाई की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उनकी समस्याएं इतने करीब से सुनी गईं, जिससे उन्हें समाधान की उम्मीद जगी है.

ये भी पढे़ं- MP News: बोरिंग मशीन चालक की लापरवाही से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, रिवर्स लेने के दौरान मशीन के नीचे दबे मजदूर

Exit mobile version