Gwalior News: ग्वालियर में विदेशी महिला के जाल में फंसा 75 साल का बुजुर्ग व्यापारी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 1.41 करोड़

Gwalior News: शिवानी अग्रवाल ने कारोबारी से दोस्ती की और ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया. 75 साल का कारोबारी जब फंस गया और 1.41 करोड़ रुपए गंवा बैठा.
Cyber crime Branch gwalior

साइबर ब्रांच ग्‍वालियर

Gwalior News: ग्वालियर के एक गत्ता कारोबारी को फेसबुक पर एक महिला ने अपने जाल में फंसाया. खुद को यूनाइटेड किंग्डम की नागरिक बताकर शिवानी अग्रवाल ने कारोबारी से दोस्ती की और ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया. 75 साल का कारोबारी जब फंस गया और 1.41 करोड़ रुपए गंवा बैठा तो फेक विदेशी महिला ने फेसबुक से अपना अकाउंट “शिवानी अग्रवाल” डिलीट कर दिया. साइबर एक्सपर्ट की टीम अकाउंट से डिटेल जुटा रही है.

100 अकाउंट में राशि की गई ट्रांसफर

साथ ही कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए 1.41 करोड़ रुपए की पड़ताल में पता लगा है कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 100 अकाउंट में यह राशि 74 टाइम ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर की गई है. अब पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की नजर ऐसे ट्रांजेक्शन या अकाउंट पर है, जिसमें 10 लाख रुपए या उससे ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ हो.

महिला से फेसबुक पर हुई थी पहचान

पुलिस को पता लगा था कि कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार करने वाली महिला कथित शिवानी अग्रवाल से उसकी फेसबुक पर पहचान हुई थी. इसी नाम से फेसबुक अकाउंट था. शिवानी ने कारोबारी को बताया था कि वह यूके इंग्लैंड में रहती है. जब ठगी हो गई तो महिला ने कारोबारी से बात करना बंद कर दिया. इसके बाद उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया.

साइबर टीम ने की मामले की छानबीन

जब मामला सामने आने के बाद साइबर एक्सपर्ट की टीम ने इस ठगी कांड की छानबीन शुरू की तो पता लगा कि 74 ट्रांजेक्शन में यह रुपए देश के 12 राज्यों के 20 शहरों के 100 से ज्यादा अकाउंट में भेजे गए. इंडिया के यूपी, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार राज्यों में यह राशि ट्रांजेक्शन की गई है.

ये भी पढे़ं- MP News: इंदौर में लोडिंग वाहन ने 4 लोगों को टक्कर मारी, 2 की हालत गंभीर, नशे में धुत था ड्राइवर

ज़रूर पढ़ें