MP News: बच्‍चों के खाने लिए बहू ने मांगा राशन, ससुराल वालों ने बेरहमी से कर दी पिटाई, पति समेत परिवार पर दर्ज हुई FIR

MP News: घटना बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के चाचरिया गांव की है. मामले में पीड़िता रानु प्रजापति के साथ ससुराल पक्ष ने राशन मांगने पर
Woman Beaten by In-laws in Barwani

बड़वानी में महिला की ससुराल वालों ने की पिटाई

MP News: मध्य प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू को सिर्फ खाने के लिए राशन मांगना भारी पड़ गया. बताया जा रहा है कि ससुराल में पति राजेश प्रजापति, देवर अजय प्रजापति और सास शिवकन्या प्रजापति ने मिलकर बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के चाचरिया गांव की है. मामले में पीड़िता रानु प्रजापति, जो कि आलीराजपुर जिले की रहने वाली है, घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को गंभीर हालत में आलीराजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

छाेटे बच्‍चाें के खाने लिए मांगा था राशन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता रानु प्रजापति के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके लिए वह खाने के लिए राशन मांग रही थी. लेकिन पति ने राशन देने से इनकार कर दिया. इसके बाद सास और देवर ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया. पीड़िता ने बताया कि उसके पेट में लात मारी गई, उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया.

वर्तमान में पीड़िता के मायके वाले उसे आलीराजपुर लेकर आए हैं, जहां जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है. परिवार के भीतर इस तरह की क्रूरता ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है.

आरोपी पति है बीएचएमएस डॉक्‍टर

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पति पेशे से बीएचएमएस डॉक्टर बताया जा रहा है, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही जा रही है.

ये भी पढे़ं- शौक से शुरू हुआ खेल, ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा ‘कैफे गैंग, आखिर सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

ज़रूर पढ़ें