Vistaar NEWS

MP News: सिवनी में जनगणना कार्य में लापरवाही का आरोप, शिक्षिका की जगह बेटे कर रहा था काम, ग्रामीणों ने किया विरोध

Census: Illustrative Image

जनगणना सांकेतिक तस्‍वीर

MP News: भारत सरकार के जनगणना कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. शिक्षिका शाहिस्ता अंजुम के बदले उनका बेटा जनगणना कार्य कर रहा था. जिस घर में जानकारी लेने पहुंचा युवक, वहां ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका शाहिस्ता अंजुम और उनके पति शिक्षक जकरिया खान ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले की शिकायत कान्हीवाड़ा थाने में की गई है.

शिक्ष‍िका की जगह बेटा कर रहा था काम

सिवनी जिले में भारत सरकार के जनगणना कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार जनगणना ड्यूटी पर नियुक्त शिक्षिका शाहिस्ता अंजुम की जगह उनका बेटा गांव में जाकर जनगणना संबंधी कार्य करता पाया गया. मामला उस समय विवाद का रूप ले बैठा, जब युवक एक घर में जानकारी जुटाने पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उसकी पहचान और अधिकार को लेकर विरोध जताया.

सरकारी कार्य में नियमों की अनदेखी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में नियमों की अनदेखी की गई है. विरोध के बाद शिक्षिका शाहिस्ता अंजुम और उनके पति शिक्षक जकरिया खान पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे हैं. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है. इस पूरे मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कान्हीवाड़ा थाने में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों की शिकायत

इस पूरे मामले पर जनगणना अधिकारी नितिन कुमार चौधरी ने बताया कि कान्हीवाड़ा में जनगणना का कार्य शिक्षिका शाहिस्ता अंजुम को सौंपा गया है. ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है कि जनगणना का कार्य मैडम की जगह उनका नाबालिग पुत्र कर रहा है. पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं- Seoni: मौका पाकर जेठ ने कुल्हाड़ी से उतार दी बहू की गर्दन, 15 दिन पहले ही हुई थी शादी

Exit mobile version