Indian Ashton Hall: जब आप किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं और उसके लिए जी जान से मेहनत करते हैं तो आपको भले ही देर से सफलता मिले लेकिन मिलती जरूर है. ऐसा ही मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बामोर में रहने वाले योगेंद्र कुशवाह के साथ हुआ है. योगेंद्र ने अपनी मेहनत के दम पर आज वो मुकाम हासिल किया है कि उन्हें ‘इंडियन एश्टन हॉल’ के नाम से पहचाना जाने लगा है.
‘लोग कहते थे दुबला-पतला है’
फिटनेस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए योगेंद्र कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की. उन्होंने अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए. कैबिनेट मंत्री ने पूछा कि तुम्हें फिटनेस वीडियो बनाने की प्रेरणा कहां से मिली. इस पर योगेंद्र ने जवाब दिया कि लोग कहते थे कि तू कैसा है? दुबला-पतला है. ये सारी चीजें मुझे बहुत बुरी लगीं. उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही उन्हें इंडिया पोस्ट में नौकरी मिली तो आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ. फिर मैंने जर्नी स्टार्ट कर दी. वहीं से मुझे दिमाग में आया कि सिंधिया सर से मिलना है.
‘मेरे लिए धीमा दौड़ना होगा’
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जैसे हमें दिमाग को स्वस्थ रखना है. वैसे ही शरीर को स्वस्थ रखना है. बहुत सारे लोगों को उसकी प्रेरणा तुमसे मिलती है. इसके साथ उन्होंने योगेंद्र के लिए और तरक्की की बात की. केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि अगली बार मिलेंगे तो साथ में दौड़ेंगे. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने शर्त रखी कि मेरे लिए धीमे दौड़ना होगा.
योगेंद्र कैसे बने ‘इंडियन एश्टन हॉल’?
एश्टन हॉल अमेरिका के फेमस फिटनेस इंफ्लूएंसर है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. हॉल को देखकर ही योगेंद्र ने निर्णय लिया कि वे उनकी तरह फिटनेस रूटीन फॉलो करेंगे और सोशल मीडिया में अपनी जगह बनाएंगे. इसके बाद उन्होंने सफर शुरू किया. जहां तीन महीने पहले उनके 200-300 फॉलोअर्स थे, आज बढ़कर 7 लाख हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: MP के रेल यात्रियों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, एक दिन में दो बार चलेगी यह ट्रेन
जब एश्टन हॉल को योगेंद्र के बारे में मालूम चला तो उन्होंने चैलेंज दिया कि 5 लाख लाइक्स और कमेंट्स आएंगे, तो वे उनसे मिलने भारत आएंगे. ऐसा हुआ भी योगेंद्र से मिलने एश्टन हॉल उनके गांव पोइयन का पुरा पहुंचे. उन्होंने यहां करीब 4 घंटे का समय बिताया. दोनों ने सड़क पर रनिंग की और दूसरे इवेंट में भाग लिया. इसके साथ ही हॉल ने योगेंद्र को थार गिफ्ट की है. उन्होंने एक और वादा किया है कि उनके वीडियो पर 20 मिलियन लाइक्स और कॉमेंट्स आते हैं, तो वे योगेंद्र को 50 हजार डॉलर देंगे.
