इंदौर एयरपोर्ट रनवे का डामर पिघला, 20 मिनट तक उड़ानों का संचालन रहा बंद, 2 फ्लाइट्स को भोपाल डायवर्ट किया गया

डामर उखड़ने के बाद तुरंत ही सुधार कार्य करवाया गया. इस दौरान दिल्ली और रायपुर से इंदौर आने वाली दो उड़ानों को भोपाल डायवर्ट किया गया.
File Photo

File Photo

MP News: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट रनवे का डामर पिघलने का मामला सामने आया है. मौके पर मौजूद अधिकारियों को जैसे ही डामर (बिटुमेन) पिघलने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन ही उड़ानों का संचालन रोक दिया. इसके बाद मरम्मत का काम करवाया गया. इस दौरान 20 मिनट तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया.

2 उड़ानों को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा

डामर उखड़ने के बाद तुरंत ही सुधार कार्य करवाया गया. इस दौरान दिल्ली और रायपुर से इंदौर आने वाली दो उड़ानों को भोपाल डायवर्ट किया गया. ये दोनों उड़ाने लगभग आधा घंटे बाद भोपाल से इंदौर से वापस लौटीं. वहीं जितने समय सुधार कार्य चलता रहा, लगभग 20 मिनट तक सभी फ्लाइट्स के संचालन को पूरी तरह रोक दिया गया.

डेढ़ मीटर तक उखड़ा हुआ था बिटुमेन

इंदौर एयरपोर्ट पर पिछले एक साल से रनवे पर रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है. सोमवार को भी रनवे पर हर रोज की तरह निरीक्षण किया जा रहा था. तभी इस दौरान रनवे के एक से डेढ़ मीटर में बिटुमेन उखड़ा हुआ दिखाई दिया. इसकी जानकारी मिलते ही टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद रनवे पर सभी फ्लाइट्स के संचालन पर रोक लगा दी गई. ये घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. वहीं घटना के बाद सुबह 11.25 से 11.55 बजे तक सुधार कार्य के लिए उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: MP News: रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, BJP नेता के बेटे पर FIR

ज़रूर पढ़ें