Indore Delhi Flights Cancellation: इंदौर-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया 1 जून से बंद करेगी 4 उड़ानें, पैसेंजर्स पर पड़ेगा असर

Indore Delhi Flight Services: जिन यात्रियों ने पहले से टिकट कराकर रखा है. उन्हें एयरलाइंस कंपनी दूसरी फ्लाइट में बुकिंग का ऑप्शन दे रही है. इसके साथ ही रिफंड का विकल्प भी दे रही है. चार उड़ानों के बंद होने के बाद भी एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी
Air India Closed 4 Flights

एयर इंडिया की 1 जून से दिल्ली-इंदौर रूट की 4 उड़ानें बंद

Air India Closed 4 Flights: इंदौर से दिल्ली सफर करने वाले हवाई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. एयर इंडिया 1 जून से इस रूट की चार उड़ानों को बंद करने जा रही है. इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले पैसेंजर्स पर इसका असर पड़ेगा. एयरलाइंस प्रतिदिन 8 फ्लाइटें संचालित करती है.

इन फ्लाइट्स को बंद किया गया

  • AI 1725 दिल्ली – इंदौर (सुबह 5.40 बजे उड़ान भरकर 7.15 बजे पहुंचती है)
    AI J2515 दिल्ली – इंदौर (दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरकर 1.45 बजे पहुंचती है)
  • AI 2591 इंदौर – दिल्ली (सुबह 9.40 बजे उड़ान भरकर 11.15 बजे पहुंचती है)
  • AI 2516 इंदौर – दिल्ली (दोपहर 12.15 बजे उड़ान भरकर 13.55 बजे पहुंचती है)

दूसरी फ्लाइट या रिफंड का विकल्प

जिन यात्रियों ने पहले से टिकट कराकर रखा है. उन्हें एयरलाइंस कंपनी दूसरी फ्लाइट में बुकिंग का ऑप्शन दे रही है. इसके साथ ही रिफंड का विकल्प भी दे रही है. चार उड़ानों के बंद होने के बाद एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की फ्लाइट्स उपलब्ध रहेंगी.

ईंधन की बढ़ती लागत ने बढ़ाई चिंता

फ्लाइट्स को बंद करने को लेकर एयर इंडिया कारण स्पष्ट नहीं किया है. वहीं, एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ इसे ऑपरेशनल री-अलाइनमेंट मानते हैं. इसके साथ ही विमान की उपलब्धता से जोड़कर देखते हैं. इसके साथ ही बढ़ती फ्यूल की कीमतों ने एयरलाइंस कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है. इस वजह से टिकट के दाम बढ़े हैं और यात्रियों की संख्या कम हुई है.

ये भी पढ़ें: नागपुर की राह होगी और आसान! सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन कॉरिडोर बनेगा, MP-महाराष्ट्र के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

इन शहरों के लिए फ्लाइट पहले ही बंद

29 मार्च से समर शेड्यूल लागू किया गया है. इसके तहत इंडिगो एयरलाइंस ने नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू के लिए सीधी उड़ान बंद कर दी है. पश्चिम एशिया संकट के बाद से शाहजाह की फ्लाइट बंद है. स्टार एयर ने पहले ही गोंदिया और मुंबई के लिए फ्लाइट बंद कर दी हैं.

ज़रूर पढ़ें