इंदौर मैराथन में पसरा मातम! फिनिश लाइन के 100 मीटर पहले गिरा युवक, CPR भी नहीं बचा सका जान

Indore Marathon: सीपीआर के बाद युवक को तुरंत महाराजा यशवंतराव होलकर अस्पताल एंबुलेंस से भेज दिया गया. जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उसे बॉम्बे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों नें जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
indore marathon young man death 100 meters before finish line

इंदौर मैराथन: फिनिश लाइन से पहले युवक की मौत

Indore Marathon: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार (1 फरवरी) को मैराथन आयोजित की गई. जोश और उत्साह से भरी मैराथन का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब एक युवक की तबीयत फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान आर्यन के रूप में हुई है, वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था. वह इंदौर में मैराथन में शामिल होने आया था.

क्या है पूरा मामला?

इंदौर मैराथन में आर्यन फिनिश लाइन के बेहद करीब था. चश्मदीदों के मुताबिक मैराथन का फिनिश प्वाइंट नेहरू स्टेडियम में बनाया गया था. फिनिश प्वॉइंट के लगभग 100 मीटर पहले युवक तबीयत बिगड़ी और 50 मीटर पहले गिर गया. संयोग से युवक के पीछे-पीछे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ भरत यादव दौड़ रहे थे. डॉक्टर ने आर्यन को तुरंत CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया.

सीपीआर के बाद युवक को तुरंत महाराजा यशवंतराव होलकर अस्पताल एंबुलेंस से भेज दिया गया. जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन उसे बॉम्बे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों नें जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मैराथन में मेडिकल इंतजाम किए गए थे

इंदौर में रविवार को आयोजित मैराथन का 12वां संस्करण था. इस मैराथन में रनर ‘दिल से दौड़े, दिल के लिए’ नारे दौड़े. इस मैराथन में देश भर से धावक शामिल हुए. मैराथन आयोजकों के मुताबिक सभी जरूरी मेडिकल इंतजाम किए गए थे.

मामला दर्ज कर लिया गया है- DSP राजेश दंडोतिया

इंदौर क्राइम ब्रांच में डीएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आज इंदौर में मैराथन का आयोजन किया गया, इसमें 4 इवेंट 21 किमी, 13 किमी, 5 किमी और 3 किमी के थे. सुबह करीब 8 से 8.30 बजे के बीच हादसा हुआ. ये घटना शिवाजी वाटिका और एसबीआई बैंक के बीच हुआ.

ये भी पढ़ें: MP कैडर के IPS अफसरों पर बढ़ा प्रतिनियुक्ति का दबाव, नियमों में हुए बदलाव, 2011 और बाद के अधिकारियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने आगे बताया कि युवक मैराथन कंप्लीट करने से केवल 100 मीटर दूर रह गया था. उसे अटैक आया, डॉक्टर्स ने उसे सीपीआर दिया. इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. युवक इंदौर में अपने मामा के साथ रहता था. उसे पिता दिल्ली में रहते हैं. उन्हें सूचना दे दी गई है. इसके साथ ही संयोगितागंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली है.

ज़रूर पढ़ें