त्योहार के मौके पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! होली तक चलेगी इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट

रेलवे ने इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट ट्रेन को होली तक चलाने का फैसला लिया है. रेलवे ने ट्रेन की सेवाओं का विस्तार देते हुए बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं(अप एंड डाउन) से 28 मार्च तक नियमित रूप से संचालित होगी.
File Photo

File Photo

Indore-Mumbai Tejas Superfast: अगले महीने होली का त्योहार है. दूसरी जगहों पर काम करने वाले लोग इस मौके पर अपने घर वापस लौटते हैं. होली के रंगों में सराबोर होने के लिए लोग अपने घर और गांव का रुख करते हैं. ऐसे में देखा जाता है कि अक्सर ट्रेन में भारी भीड़ हो जाती है. रेलवे विभाग ने यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है. रेलवे ने इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट ट्रेन को होली तक चलाने का फैसला लिया है. रेलवे ने ट्रेन की सेवाओं का विस्तार देते हुए बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं(अप एंड डाउन) से 28 मार्च तक नियमित रूप से संचालित होगी.

पहले की तरह ही निर्धारित समय से चलेंगी ट्रेनें

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस स्पेशल की आखिरी ट्रिप 27 फरवरी तक तय थी. लेकिन होली के कारण अब ये ट्रेन 27 मार्च तक चलेगी. इसी तरह इंदौर- मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशन, जिसे 28 फरवरी तक चलना था, अब ये ट्रेन 28 मार्च 2026 तक चलेगी.

निर्धारित समय पर ही संचालित होगी ट्रेन

होली को देखते हुए इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट ट्रेन को एक महीने तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ये ट्रेन पहले की ही तरह निर्धारित समय और तारीख पर चलेगी. ट्रेन पहले की ही तरह निर्धारित दिन और उसी मार्ग पर ठहराव के साथ चलेगी. मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग पैसेंजर रिजर्वेशन सेंटर और आईआरसीटीसी(IRCTC) की वेबसाइट से की जा सकती है.

DFCCIL प्रोजेक्ट के कारण ट्रेनें प्रभावित

FCCIL प्रोजेक्ट के तहत सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन में दिवा-वसई रोड सेक्शन पर रतलाम डिवीजन से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन 21 फरवरी को प्रभावित रहेगा. इनमें इंदौर-दौंड एक्सप्रेस इंदौर से दो घंटे की देरी से, जयपुर-पुणे एक्सप्रेस जयपुर स्टेशन से तीन घंटे की देरी से, और तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 21 फरवरी को तिरुवनंतपुरम स्टेशन से साढ़े तीन घंटे की देरी से निकलेगी.

ये भी पढे़ं: MP News: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, बिल्डिंग को खाली करवाया गया

ज़रूर पढ़ें