Indore Airport New Flight: इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर कनेक्टिविटी का विस्तार होने जा रहा है. दिल्ली और महाराष्ट्र के जलगांव के लिए नई फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं. इससे ना केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अन्य क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा. ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी.
कब से शुरू होगी फ्लाइट?
- इंदौर से दिल्ली और जलगांव के लिए 1 मई 2026 से फ्लाइट का संचालन शुरू होगा.
- इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
- एयर कनेक्टिविटी में इजाफा होने के साथ ही पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए विकल्प उपलब्ध रहेगा.
हफ्ते में तीन दिन चलेगी फ्लाइट
- इस फ्लाइट का संचालन एलायंस एयर करेगी.
- एयरलाइंस ने इंदौर-दिल्ली-जलगांव फ्लाइट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है.
- इस शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट का संचालन हफ्ते में तीन दिन होगा, यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सेवा उपलब्ध रहेगी.
दिल्ली-इंदौर-जलगांव फ्लाइट की टाइमिंग?
- एयरलाइंस द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट सबसे पहले दिल्ली से उड़ान भरेगी और इंदौर पहुंचेगी. इसके बाद देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से जलगांव के लिए रवाना होगी.
- फ्लाइट संख्या 9I-627 दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम 4.50 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6.50 बजे इंदौर पहुंचेगी.
- इसके बाद यही विमान शाम 7.15 बजे इंदौर से रवाना होगा, शाम 7.55 बजे जलगांव पहुंचेगा.
ये भी पढ़ें: CM हाउस के पास धरना दिया तो होगी कार्रवाई! भोपाल पुलिस कमिश्नर का आदेश
फ्लाइट का किराया कितना होगा?
- इंदौर से जलगांव के लिए अधिकतम 15204 रुपये और न्यूनतम 4074 रुपये किराया तय किया गया है.
- इंदौर से दिल्ली के लिए अधिकतम किराया 20552 रुपये और न्यूनतम किराया 6062 रुपये तय किया गया है.
