Indore: 70 करोड़ के MD ड्रग्स केस में आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से क्राइम ब्रांच को दे रहा था चकमा

Indore News: फरार चल रहा महाराष्‍ट्र का आरोपी अकरम पिता असलम खान को क्राइम शानिवार को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है. लंबे समय से क्राइम ब्रांच को आराेपी की तलाश थी.
Accused arrested

आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore News: मध्‍य प्रदेश के इंदौर का सबसे बहुचर्चित साल 2021 का 70 किलो एमडी ड्रग्स मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. मामले में फरार चल रहा महाराष्‍ट्र का आरोपी अकरम पिता असलम खान को क्राइम शानिवार को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है. लंबे समय से क्राइम ब्रांच को आराेपी की तलाश थी, जिसके बाद आज क्राइम ब्रांच ने मामले का खुलासा किया है.

दरअसल, पूरा मामला 70 किलो एमडी ड्रग्स की डील और 13 लाख 3 हजार 650 रुपये बरामदगी से जुड़ा है. मामले में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपी अकरम की तलाश में जुट गई थी. आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज है और वह स्‍क्रैप का काम करता है.

आरोपियों के पास से मिला था 70 किलो एमडी ड्र्र्ग्स

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने 6 जनवरी 2021 को मेफेड्रोन (एम.डी.ड्रग्स) की डील करने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 70 किलो एमडी ड्रग्स जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये थी. आरोपियों के पास से 13 लाख 3 हजार 650 रुपये नगद भी बरामद हुए थे. मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज धाराओं में इजाफा किया था.

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश लगातार कर रही थी. मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी की और कोर्ट परिसर ने अकरम खान को दबोच लिया. क्राइम ब्रांच की टीम अब इस पूरे मामले में आरोपी से जानकारी निकाल रही है और मामले में उसकी क्या भूमिका रही, ड्रग्स की सप्‍लाई नेटवर्क, सप्‍लायर, लेन-देन समेत अन्‍य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है.

आरोपी अकरम पर महाराष्ट्र के थाना मुबंई नाका में धारा 392,34 भादवि और धारा 3(1),3(2),4 महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) की कार्रवाई हो चुकी है.

3 करोड़ 57 लाख के मादक पदार्थ और गाड़‍ियां जब्त

पूरे मामले में क्राइम ब्रांच 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हाेने वाले 62 मामलों में 129 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों पर कार्रवाई के दौरान इनके कब्जे से 2.95816 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 ग्राम कोकीन सहित 3 करोड़ 57 लाख से ज्यादा कीमत के मादक पदार्थ और गाड़ियां जब्त कर लिया गया है.

ये भी पढे़ं- Indore: कार्रवाई न करने के बदले ली लाखों की रिश्वत, क्राइम ब्रांच के पूर्व इंस्पेक्टर समेत चार पर केस, जानें पूरा मामला

ज़रूर पढ़ें