उर्मिला सैनी हत्याकांड में फरार पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट पत्नी की चाकू से गोदकर की थी हत्या

फिलहाल अखिलेश की मौत कैसे हुई, इसको लेकर अभी तक पता नहीं चल सका है. अखिलेश आत्महत्या की है, या फिर किसी ने हत्या करके शव डाला है. पुलिस सभी एंगल से मामले में जांच कर रही है.
The body of Akhilesh Saini, the accused husband who had been absconding following the murder of Urmila Saini, was found on the railway tracks.

उर्मिला सैनी की हत्या के बाद फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला.

MP News: इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी के चर्चित हत्याकांड में फरार पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है. पुलिस ने गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक से आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव बरामद किया है. शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. शव का सिर धड़ से अलग था. जेब में मिले पहचान पत्र से पुलिस ने परिजनों को कॉल करके बुलाया, जिसके बाद उन्होंने शिनाख्त की.

पत्नी की हत्या करके फरार था

पूरा मामला इंदौर की डाक कुंज कॉलोनी का है. यहां रहने वाली पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की आरोपी पति अखिलेश सैनी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसके बाद आरोपी का कहीं पता नहीं चल सका था. हालांकि बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दिया था. लेकिन इसके बाद आरोपी अखिलेश ने ऐसे रास्ते को अपनाया जिसमें वो सीसीटीवी से बच सके. हालांकि कुछ समय पहले पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर ली थी, और पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने वाली थी. लेकिन पुलिस की गिरफ्त से पहले ही आरोपी पति का दर्दनाक अंत हो गया. पुलिस ने फरार अखिलेश सैनी पर पहले 10 हजार बाद में 20 हजार का ईनाम घोषित किया था.

बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद कर दी हत्या

11 जुलाई को अखिलेश सैनी ने वारदात को अंजाम दिया था. सुबह अखिलेश ने बच्चों को स्कूल छोड़ा और फिर लौटकर पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. स्कूल से जब बेटी वापस घर लौटी तो उसने मां की खून से लथपथ लाश देखी. इसके बाद बेटी ने अपने मामा और नाना को फोने कर उसकी जानकारी दी. फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस की जांच में पता चला कि भागने से पहले आरोपी अखिलेश सैनी ने बच्चों की गुल्लक से लगभग 8-10 हजार रुपये निकाले थे.

हत्या से पहले उर्मिला ने भाई से कहा था- अभी तलाक चाहिए

जिस दिन अखिलेश ने वारदात को अंजाम दिया था, उसी दिन उर्मिला ने अपने घरवालों को कॉल किया था. पुलिस के मुताबिक उर्मिला सैनी ने अपने भाई मनोज मालाकार को सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर कॉल किया था. जबकि 9 बजे आरोपी ने अपने पत्नी की हत्या कर दी. कॉल पर बात करते हुए उर्मिला ने अपने भाई से कहा था कि उसे तुरंत अपने पति से तलाक चाहिए. लेकिन घरवालों को लगा कि शायद घरेलू झगड़े के कारण उर्मिला ऐसा कह रही है. उर्मिला के पिता ने बताया था कि बेटी अक्सर अपने पति की शिकायत करती थी. अखिलेश सैनी बेटी को परेशान करता था. उर्मिला बहुत पहले अखिलेश से अलग होना चाहती थी, लेकिन बच्चों के कारण फैसला नहीं ले पा रही थी.

फिलहाल अखिलेश की मौत कैसे हुई, इसको लेकर अभी तक पता नहीं चल सका है. अखिलेश आत्महत्या की है, या फिर किसी ने हत्या करके शव डाला है. पुलिस सभी एंगल से मामले में जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं: बिजली का बिल ना चुकाने पर संदीपनी स्कूल का कनेक्शन काटा, मैहर में भीषण गर्मी में पढ़ने को मजबूर बच्चे

ज़रूर पढ़ें