‘पुष्पा’ स्टाइल में जंगल काटने का सिंडिकेट, वनकर्मियों पर हमले के बाद हटा अतिक्रमण, 600 जवानों और 25 JCB के साथ कार्रवाई
खंडवा में जंगल से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई.
Input- शेख शकील
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही एक बड़ी बुलडोजर कार्रवाई जारी है. यह कार्रवाई ठीक उसी अमाखुजरी वन परिक्षेत्र में हो रही है, जहां कल करीब 150 से अधिक अतिक्रमणकरियों ने वन विभाग के दल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था. इस घटना के बाद अब जिला प्रशासन और फॉरेस्ट विभाग एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है. आज सुबह से ही फॉरेस्ट विभाग और पुलिस के लगभग 600 जवान पूरे जंगल में तैनात कर दिए गए हैं, और 20 से 25 जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण भूमि पर की गई खेती को नष्ट कर अतिक्रमण किया जा रहा है. विस्तार न्यूज की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जायजा लिया.
अब तक आपने शहर कस्बे या ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण की कार्रवाई में बुलडोजर का एक्शन देखा होगा, लेकिन आज पहली बार जंगल में जब वन भूमि पर अतिक्रमण किया तो बुलडोजर घने जंगल के बीच पहुंच गया और यहां से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया.
90 हेक्टेयर जंगल को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्रवाई
दरअसल यह पूरा एक्शन इसलिए दिखाई दे रहा है, क्योंकि रविवार जब खंडवा के गुड्डी फॉरेस्ट रेंज के आम खजूरी बीट के जंगल में जंगल काट कर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. अतिक्रमणकारियों ने फॉरेस्ट के गति डाल पर हमला कर दिया था. इसी के चलते आज एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए शाम तक करीब 90 हेक्टेयर जंगल को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना है.
इस दौरान बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के बुलडोजर और जेसीबी मशीनें अपना काम अंजाम दे रही हैं. तो वहीं इस पूरी कार्रवाई में सुरक्षा के लिए लगभग 600 से अधिक सुरक्षा कर्मी, वन विभाग का अमला, राजस्व, स्वास्थ्य सहित जिला प्रशासन की दुर्गम इलाके में पूरी कार्रवाई करती नजर आ रही है. दरअसल इस कार्यवाही का मकसद साफ है कि जो वन कर्मियों पर हमला का जवाब देना है.
600 से अधिक जवान और 25 जेसीबी मौजूद
इधर इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके ओर मौजूद खंडवा डीएफओ राकेश डामोर ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 80 से 90 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा किया हुआ था. जिसे आज पूरी तरह से बेदखल कर दिया जाएगा. इसको लेकर यहां वन कर्मियों और पुलिस बल सहित करीब 600 का अमला मौके पर मौजूद है. साथ ही करीब 25 जेसीबी मशीन हैं, जिनकी मदद से दोपहर तक यह कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी. अतिक्रमणकारी आसपास के जिलों जिनमें सेंधवा, बड़वानी और बुरहानपुर मुख्यत हैं. वहां से पलायन कर इस क्षेत्र के जंगलों की कटाई और सफाई कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं. यहां लोडिंग व्हीकल भी मौजूद हैं, जिनमें कुछ अतिक्रमणकारियों के द्वारा बनाई गई झोपड़ियां को टोड़ कर उनका सामान जप्त कर रखा गया है.
भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए बनाएंगे वॉच टावर और नाके
वहीं कल की घटना को लेकर डीएफओ डामोर ने बताया कि यहां वन अमले के गश्ती दल पर बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों ने हमला किया था. जिसमें पांच लोगों को गंभीर चोटें आई थीं. जिस पर मामला दर्ज कर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है. यहां बीते करीब डेढ़ वर्षो में खंडवा जिले में 2130 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई जा चुकी है. इसके बाद उस जमीन पर वापस से जंगल को हरा भरा किया जा रहा है. इसमें से करीब 1800 हेक्टेयर का नहार माल और कुमठा का जो क्षेत्र है, वहां हमने वॉच टावर और नाके भी बना दिए हैं, जो की वर्किंग है. इसको लेकर यही प्रयास है कि अब यह जमीन पूरी तरह से वन अमले के कब्जे में सुरक्षित रहे. इसलिए भविष्य में इस क्षेत्र में भी वॉच टावर बनाए जाएंगे. जिससे एसएएफ और वन अमला इस क्षेत्र में भ्रमण कर रहे, और जंगल को सुरक्षित रखा जा सके.
ये भी पढे़ं: मुरैना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, SP कार्यालय का किया घेराव