मुरैना में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ससुराल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, SP कार्यालय का किया घेराव

Morena Suspicious Death Inlaws: सतीश की मौत को लेकर आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.
Morena Murder case

ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

रिपोर्ट- मनोज शर्मा (मुरैना)

Family Protests SP Office: मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के नेपरी गांव में ससुराल में रह रहे युवक सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सतीश की मौत को परिजनों ने हत्या बताया. आज सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.

सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. सोमवार को मृतक के आक्रोशित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया. परिजनों ने बताया कि सतीश पिछले आठ दिनों से अपनी ससुराल में रह रहा था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने सतीश की मौत को लेकर आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.

ये भी पढ़ेंः सबलगढ़ में प्रशासन के दावे फेल, बनवारा और बटेश्वरा घाट पर धड़ल्ले से जारी रेत का अवैध कारोबार

मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है. सभी जरूरी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने तथा दोषी पाए जाने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

ज़रूर पढ़ें