MP News: नशे और गैंग के नेटवर्क तोड़ने पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 7 राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी कार्रवाई
मोहन यादव/इमेज सोर्स-विस्तार न्यूज आर्काइव
MP News: इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर पहुंचे. इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन के बाद वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने हाल ही में इंदौर में हुई सात राज्यों के डीजीपी की बैठक को लेकर अहम जानकारी दी.
2029 तक संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश-सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2029 तक संगठित अपराध पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रही है. नशे के कारोबार समेत अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ सात राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त मुहिम चलाई जा रही है. सीएम ने कहा कि नशे के नेटवर्क और संगठित अपराध से जुड़े गैंग और सिंडिकेट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
मध्य प्रदेश पुलिस ने कई ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसा है और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क को तोड़ने का काम किया जा रहा है. सात राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार संगठित अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता हासिल करेगी.
आज का पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री का आज का दिन काफी व्यस्त है. दोपहर 2 बजे सीएम कार से कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल पहुंचेंगे. यह कार्यक्रम दिन का सबसे खास हिस्सा माना जा रहा है. इसकी वजह है भोपाल में चल रही एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक. शहर में इन दिनों BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक हो रही है.
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं