‘राम मंदिर चंदा चोरी की पूरी जिम्मेदारी BJP, विश्व हिंदू परिषद और RSS की है…’, दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
Digvijaya Singh On Ayodhya Ram Mandir Donation: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे घर-घर जाकर बताएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस की है.
‘चोरी और लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे’
दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवास पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडिया से अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने चंदा चोरी के विषय में बात करते हुए कहा कि लोगों में धर्म के प्रति आस्था है. सनातन धर्म के प्रति आस्था है. भगवान राम के प्रति आस्था है, तो इस चोरी और लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस पर है. कांग्रेस पार्टी इसे घर-घर जाकर इसे बताएगी.
‘सीसीटीवी कैमरे लगे रहें’
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब नोट की चोरी हो रही थी तब चंपत राय और टीनू यादव ने काउंटिंग रूम के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज डिलीट करवा दिए. सीसीटीवी कैमरा लगा रहे और अधिकारी-कर्मचारी उसमें रखे जाएं. यहां (महाकाल मंदिर समिति) का चेयरमैन कौन है? कोई आरएसएस का है क्या? कलेक्टर है ना, एक्स ऑफिशियो. यहां चोरी होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी? कलेक्टर की. वहां चोरी हुई है तो जिम्मेदारी किसकी होगी. लेकिन महंत जी से कोई पूछ ही नहीं रहा है. जबावदारी उसकी है जिसने ट्रस्ट बनाया है वे पीएम नरेंद्र मोदी हैं.
ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए टिकटों की संख्या बढ़ी, अब 4000 की जगह 6000 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन