Indore: बांग्लादेश बॉर्डर से इंदौर पहुंची 3 किलो विदेशी सोने की खेप, DRI ने दो तस्करों को पकड़ा

Indore News: इंदौर में DRI ने विदेशी सोने की तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है. टीम ने करीब 3 किलो सोना बरामद किया.
Major DRI operation in Indore

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई

Indore News: इंदौर में DRI ने विदेशी सोने की तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है. टीम ने करीब 3 किलो सोना बरामद किया. यह खेप बांग्लादेश बॉर्डर से तस्करी कर महाराष्ट्र के रास्ते इंदौर लाई गई थी. सोने को कार की सीट के नीचे बनी खुफिया कैविटी में छिपाया गया था. कार्रवाई के दौरान तस्करों ने DRI टीम पर पथराव किया, जिसमें दो अधिकारी घायल हुए. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

संदिग्ध वाहन की घेराबंदी

पूरे मामले में DRI को खेप इंदौर पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली. सीट के नीचे बनी गुप्त जगह से सोना बरामद किया गया. तस्‍कर महाराष्ट्र से विदेशी मूल का सोना लेकर इंदौर पहुंचने वाले थे.

DRI टीम पर किया पथराव

डीआरआई के अधिकारियों ने आरोपियों को सरेंडर करने की चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बावजूद तस्करों ने विरोध किया और DRI टीम पर पथराव कर दिया. इसमें दो अधिकारी घायल हुए. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

खरीदार की तलाश जारी

DRI की टीम बांग्लादेश से इंदौर तक पहुंचे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है. जांच में पता लगाया जा रहा है कि सोना इंदौर में किसे डिलीवर होना था. डीआरआई की टीम इसकी जानकारी जुटा रही है. वहीं पूरे मामले में संभावित खरीदार की तलाश जारी है.

11 दिनों में दूसरा मामला

पिछले 11 दिनों में इंदौर में विदेशी सोने की तस्करी का यह दूसरा बड़ा मामला है. लगातार सामने आ रहे इन मामलों की DRI की टीम जांच कर रही है. टीम का मानना है कि इस तस्‍करी के पीछे के तार बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना है.

DRI का कहना है कि 3 किलो विदेशी साेने की बरामदगी के बाद पकड़े गए आरोपियों तक विभाग की जांच सीमित नहीं है. एजेंसी सोने के स्‍त्रोत, भारत में इसकी एंट्री, महाराष्ट्र में इसके संपर्क और इंदौर में कौन-कौन इसके खरीदार थे, सभी की जांच की जाएगी.

ये भी पढे़ं- Indore: गोराकुंड में 40 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क धंसी, पानी की टेस्टिंग में खुली घटिया निर्माण की पोल

ज़रूर पढ़ें