MP News: झाबुआ में मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना, कलेक्ट्रेट में बनाकर खाई दाल-बाटी, लिखित आश्वासन पर अड़े
किसानों ने कलेक्ट्रेट में गुजारी रात
MP News: मध्य प्रदेश के झाबुआ कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे बदनावर-टिमरवानी फोरलेन निर्माण कार्य के मुआवजे से असंतुष्ट किसानों कल रात भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा. गुरुवार से शुरू हुए इस किसान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है. किसान ने प्रदर्शन के दौरान अपनी पहली रात खुले आसमान के नीचे सामूहिक रूप से खाना बनाकर निकाली.
कलेक्ट्रेट परिसर ने बनाकर खाई दाल-बाटी
धरने पर बैठे किसानों ने रात में अपने लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था भी की है. गुरुवार रात में किसानों ने करीब 30 किलोग्राम आटे की बाटी और 7 किलोग्राम चावल बनाकर सामूहितक रूप से भोजन किया. शुक्रवार सुबह 10 लीटर दूध की चाय और पोहे का नाश्ता भी तैयार किया गया और सभी ने एक साथ बैठकर खाया.
बाजार की किमत से चार गुना ज्यादा मुआवजे की मांग
धरने पर बैठे किसान फोरलेन भूमि अधिग्रहण के बदले नियमानुसार बाजार की कीमत से चार गुना अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं. गुरुवार को मेघनगर एसडीएम अवनधती प्रधान और एनएचएआई परियोजना के डायरेक्टर देवेंद्र चापडेकर पहुंचे थे और किसानों को आर्बिट्रेशन आवेदन के माध्यम से अपना पक्ष रखने की सलाह दी थी.
कलेक्टर से आश्वासन पर अड़े किसान
प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल और किसान संघ के जिला मंत्री वरदीचंद पाटीदार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात की और दोनों के बीच हुई चर्चा मे खेतों के रास्ते, ड्रोनेज और मार्ग की ऊचाई जैसे मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन मुआवजे के मुद्दे पर अभी बात नहीं बन सकी. इस पर किसानों का कहना है कि कलेक्टर स्पष्ट रूप से लिखिल में आश्वासन दे. आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त होगा.
ये भी पढे़ं- Chhindwara: ‘पढ़ाई नहीं, प्यार-मोहब्बत करते हैं सर-मैडम…’, Gen-Alpha की नजर से कुछ नहीं छुपता, ऐसे सामने आई लव स्टोरी