Indore: ब्लिंकिट और स्विगी की टी-शर्ट पहन युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, 2 आरोपी गिरफ्तार

Indore News: इंदौर में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से बात करना बंद कर दिया तो उसको डराने के लिए युवक ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

Indore News: इंदौर से बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से बात करना बंद कर दिया तो उसको डराने के लिए युवक ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया. पुलिस ने पहले इस घटना को एसिड अटैक माना और दो आरोप‍ियों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट और स्विगी की टी-शर्ट पहनी थी. दोनों आरोपी बाइक से वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे.

पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर की रात साकेत नगर के क्लीन‍िक के बाहर युवती अपनी दोस्‍त की कार में बैठी थी. उसी समय दो अलग-अलग बाइक से चार युवक पहुंचे. इसमें से दो युवक ने चेहरे को ढंक रखा था. वहीं बाइक चला रहे युवक ने ब्लिंकिट और पीछे बैठे युवक ने स्विगी की टी-शर्ट पहन रखी थी. आरोप है कि इसी दौरान युवती पर ज्वलशील पदार्थ फेंक दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने सोमवार को दो आरोपी राजपाल और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है.

एसिड अटैक के लिए बनाई योजना

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मुख्‍य आरोपी राज पाल की युवती से करीब 3 से 4 साल पहले दोस्‍ती थी. वहीं पिछले पांच महीने से युवक से बातचीत बंद कर दी थी. आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती इस बात से तैयार नहीं थी. पुलिस के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर एसिड अटैक की योजना बनाई थी.

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

पुलिस ने घटना के बाद तुरंत एक्शन लिया और घटनास्‍थल और आसपास के में लगे सीसीटीवी कैमराें के फूटेज खंगाले जा रहे हैं. सीसीटीवी फूटेज में दो बाइक पर चार युवक दिखाई दिए हैं. पुलिस ने उनका हुलिया और बाइक के आधार पर जानकारी इकठ्ठा की. तकनीकी जांच के दौरान पर एक संदिग्ध का मोबाइल नंबर भी सामने आया. इस मोबाइल की लोकेशन के हिसाब से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची.

मामले में पुलिस ने ग्वालटोली क्षेत्र के राज पाल और उसके दोस्‍त अभिषेक उर्फ राजेश एक्केल को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा हैं. आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्‍य युवकों की तलाश कर रही है.

ये भी पढे़ं- CG News: लाइब्रेरी से घर लौट रही पुलिस कर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, हायर सेंटर रेफर

ज़रूर पढ़ें