आजाद पठान से अजय कश्यप बना युवक, इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म; कहा- मां की इच्छा से लिया फैसला
खंडवा में इस्लाम छोड़कर युवक ने सनातन धर्म अपनाया.
Input- शेख शकील
MP News: खंडवा में एक युवक ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है. घर वापसी के बाद आजाद पठान से अजय कश्यप बने युवक ने कहा कि वह अपनी मां की इच्छा और अपनी आस्था के कारण सनातन धर्म में लौटा है. अब वह इसी धर्म की परंपराओं के अनुसार जीवन जिएगा. खंडवा में एक मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपना लिया. शहर के महादेवगढ़ मंदिर परिसर मे मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल के अनुसार, आजाद पठान ने विधि-विधान से सनातन धर्म ग्रहण किया. अब उनका नया नाम अजय कश्यप रखा गया है.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपनाया धर्म
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि-विधान संपन्न कराए गए. दस विधि स्नान सहित सनातन परंपराओं के अनुसार आवश्यक संस्कार कर घर वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई. मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
मां हिंदू और पिता मुस्लिम हैं
मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि अजय कश्यप की मां हिंदू हैं और पिता मुस्लिम थे. उनका कहना है कि युवक की मां ने पहले लव जिहाद का शिकार होने का दावा किया था, लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा. बाद में उन्होंने पति को तलाक दे दिया. अब मां के आग्रह पर बेटे ने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया. घर वापसी के बाद आजाद पठान से अजय कश्यप बने युवक ने कहा कि वह अपनी मां की इच्छा और अपनी आस्था के कारण सनातन धर्म में लौटा है. अब वह इसी धर्म की परंपराओं के अनुसार जीवन जिएगा.
ये भी पढे़ं: पानी की बोतल पर एक्स्ट्रा कीमत वसूलना पड़ा भारी, भोपाल के रेडिसन होटल को चुकाने पड़े 8 हजार रुपये