Indore Abu Dhabi Flight: त्योहारी सीजन में फ्लाइट से घूमना हुआ महंगा! रक्षाबंधन पर 38 हजार तक पहुंचा इंदौर से आबूधाबी का किराया
सांकेतिक तस्वीर
Festive Season Drives Airfare High: देशभर में त्याेहार का सीजन शुरू होने जा रहा है. ऐसे में रक्षाबंधन के कारण इंदौर से आबूधाबी जाने वाली फ्लाइट में अगस्त के आखिरी सप्ताह से हाईफेयर की स्थिति है. महीने के आखिरी सप्ताह में इंदौर से आबूधाबी के लिए जाने वाली सीधी फ्लाइट का फेयर 38 हजार रुपये तक पहुंच गया है. वहीं वापसी के लिए यह फेयर 15 हजार रुपये तक ही है.
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक 20 अगस्त तक फ्लाइट का फेयर 20 से 23 हजार रुपये के आसपास है. वहीं 21 से 26 अगस्त के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का फेयर बढ़कर 29 से 32 हजार रुपये तक पहुंच रहा है. रक्षाबंधन के आसपास यह फेयर 38 हजार रुपये पहुंच गया है.
15 हजार रुपये ज्यादा हुआ किराया
यानी देखा जाए तो महीने के आखिरी सप्ताह में शुरुआती दिनों के मुकाबले किराया करीब 15 हजार रुपये ज्यादा हो गया है. वहीं आबूधाबी से इंदाैर की यात्रा करने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिली हुई है. वापस आने में फेयर 15 से 17 हजार रुपये तक है. राउंड फेयर 41 से लेकर 48 हजार रुपये तक है. बताया जा रहा है कि आगे किराया और बढ़ सकता है. ऐसे में आबूधाबी जाने वाले यात्रियों की जेब पर अब अतिरिक्त भार पड़ने वाला है.
| 20 अगस्त | इंदाैर से आबूधाबी 20 से 23 हजार रुपये | आबूधाबी से इंदौर 12 से 25 हजार |
| 21 से 26 अगस्त | इंदाैर से आबूधाबी 29 से 32 हजार रुपये | आबूधाबी से इंदौर 15 से 17 हजार रुपये |
| 27 से 31 अगस्त | इंदाैर से आबूधाबी 30 से 38 हजार रुपये | आबूधाबी से इंदौर 15 से 16 हजार रुपये |
सप्ताह में 4 दिन उड़ान भर रही फ्लाइट
इंदौर से आबूधाबी जाने वाली फ्लाइट पिछले महीने 15 जुलाई से शुरू हुई है. इस फ्लाइट को सप्ताह में चार दिन यानी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इंदौर से संचालित किया जाता है.
बढ़ सकता है किराया
सिंतबर के महीने में इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट के फेयर में थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं त्योहारी सीजन जैसे दशहरा, दीपावली में फेयर को बढ़ सकता है. नवंबर और दिसंबर के महीने में लोग बड़ी संख्या में आबूधाबी जाते हैं, ऐसे में उस दौरान हाईफेयर रह सकता है.
ये भी पढे़ं- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब जनरल कोच में सफर होगा और भी आसान, हर ट्रेन में मिलेंगे 4 कोच