Indore Bank Officer Wife Suicide: बैंक अधिकारी की पत्नी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में सामने आई वजह
indore news/ image source: x
Indore Bank Officer Wife Suicide: इंदौर: इंदौर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के एमजी रोज इलाके में एक बैंक अधिकारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि, अधिकारी की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी और इसी वजह से वो डिप्रेशन में रहती थीं. पुलिस भी आधी रात मौके पर पहुंची. बता दें कि, दोनों कपल्स बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर रहते थे.
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, भंडारी ब्रिज के पास रूबल रेबो रेसीडेंसी में मंगलवार रात सुप्रिया श्रीवास्तव पति सुधीर श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर खुद की जान ले ली. घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं थे, पता चला कि, पति किसी काम से बिल्डिंग से बाहर गए थे. इसी दौरान पत्नी ने यह कदम उठा लिया.
पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस को रात करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली. वहीं, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा था कि, शारीरिक दुर्बलता से परेशान होने और इसके चलते डिप्रेशन में जाने के कारण वो यह कदम उठा रही हैं. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.सुधीर श्रीवास्तव बैंक में अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं. दोनों की एक छोटी बेटी भी है जोकि, वनस्थली में पढ़ाई कर रही है.
एक और आत्महत्या का मामला आया सामने
वहीं, इंदौर से एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है. दरअसल, लसूड़िया इलाके में भी एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. पूरी घटना सेटेलाइट जंक्शन के पास की बताई जा रही है. लसूड़िया थाना पुलिस को बुधवार रात करीब 12 बजे खाली मैदान के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका होने की सूचना मिली थी.
ये भी पढ़ें:नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अचानक आए सैलाब में बहे हजारों लोग, सेना ने संभाला मोर्चा