Vistaar NEWS

Dhar Bhojshala Vivad: सुप्रीम कोर्ट में भोजशाला विवाद की सुनवाई फिर टली, खसरा नंबर 612 में होगी जुमे की नमाज

Dhar

धार/ इमेज सोर्स-एक्स

Dhar Bhojshala Vivad: इंदौर: भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई नहीं हो सकी. मस्जिद पक्ष की अंतरिम याचिका पर गुरुवार को भी सुनवाई टल गई. कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत आज भी खसरा नंबर 612 में नमाज अदा की जाएगी. प्रशासन ने तय किया है कि आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 में नमाज पढ़ी जाएगी.

आज भी होगी नमाज

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से हर गुरुवार को इसी समय और इसी स्थान पर नमाज की अनुमति दी जा रही है. मस्जिद पक्ष ने अंतरिम याचिका लगाकर व्यवस्था को लेकर मांग रखी थी. लेकिन व्यस्तता के चलते कोर्ट में इस पर सुनवाई नहीं हो सकी. अब अगली तारीख पर सुनवाई होने की संभावना है.

प्रशासन ने की पुख्ता तैयारियां

नमाज को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।. भोजशाला के पीछे स्थित खुले स्थान पर सफाई, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है. यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा गया है ताकि आम लोगों को दिक्कत न हो. जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला ?

धार स्थित भोजशाला को लेकर हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. हिंदू पक्ष इसे देवी सरस्वती का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता है. सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत हर गुरुवार को मुस्लिम पक्ष को नमाज की इजाजत दी है. साथ ही अन्य दिनों में हिंदू पक्ष पूजा कर सकता है. इसी व्यवस्था के तहत आज भी नमाज अदा की जाएगी.

ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं

Exit mobile version