CM मोहन यादव का बाहुबली वाला अंदाज! कंधे पर उठाया शिवलिंग, लोग कर रहे जमकर तारीफ

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री को सम्मान के तौर पर शिवलिंग दिया गया. उन्होंने इसे स्वीकार किया और कंधे पर उठा लिया. बाहुबली फिल्म में जिस तरह एक्टर प्रभास कंधे पर शिवलिंग उठाकर चलते हैं. उसी तरह सीएम का 'बाहुबली' वाला अंदाज दिखाई दिया.
indore chief minister mohan yadav carried a Shivling on his shoulder

सीएम मोहन यादव ने कंधे पर उठाया शिवलिंग

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार (16 अगस्त) को अलग ही अंदाज देखने को मिला. वे इंदौर के अटल पथ पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उनका बाहुबली वाला अवतार देखने को मिला. सीएम ने कंधे पर शिवलिंग को उठाया. इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं.

शिवलिंग और CM मोहन यादव

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में 60 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इस कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद कैलाश लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

इस दौरान सीएम का बुके, फूल-माला से स्वागत किया गया. कमल की माला के बाद रूद्राक्ष से बनी माला पहनायी गई. इसके बाद मुख्यमंत्री को सम्मान के तौर पर शिवलिंग दिया गया. उन्होंने इसे स्वीकार किया और कंधे पर उठा लिया. बाहुबली फिल्म में जिस तरह एक्टर प्रभास कंधे पर शिवलिंग उठाकर चलते हैं. उसी तरह सीएम का ‘बाहुबली’ वाला अंदाज दिखाई दिया. अब उनका ये अदांज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चर्चा के साथ-साथ सीएम के इस रूप की लोग तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की फिसली जुबान! कैलाश विजयवर्गीय को बताया ‘जल संसाधन’ मंत्री, तुलसी सिलावट को ‘सांसद’

पूर्व पीएम की प्रतिमा स्थापित होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा मैदान स्थित उद्यान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया. नगर पालिक निगम द्वारा अन्नपूर्णा रोड दशहरा मैदान में स्थित उद्यान में पूर्व पीएम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा एवं पेडस्टल का निर्माण कराया जा रहा है. लगभग 197.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों, उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करेगी.

ज़रूर पढ़ें